फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unlock

अनलॉक वन का पहला दिन, कोरोना के साथ चल पड़ी जिंदगी

Mon, 01 Jun 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Unlock
अयोध्या सिविल लाइन स्थित बस अड्डे पर अपने अपने गंतव्य की ओर जाने वाले बस की ओर जाते यात्री - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। केंद्र व राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जिले में सोमवार से अनलॉक-1.0 का पालन शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के साथ जिंदगी एक बार फिर से चल पड़ी है। टैक्सी, बसों व सवारी गाड़ियों का संचालन शुरू हो गया। शॉपिंग काम्प्लेक्स, मॉल व पटरी दुकानों के खुल जाने से बाजारों में रौनक आ गयी। हालांकि बाजारों में खरीदारी पहले जैसे ही रही लेकिन व्यवसायी व कामगार वर्ग काफी खुश रहा। सभी का मानना रहा कि एक हफ्ते में कारोबार ढर्रे पर आना शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में सवा दो माह से लगे लॉक डाउन के बाद जिंदगी ठहर सी गयी थी। कुछ छूटों के साथ आवश्यक कार्य हो रहे थे लेकिन सड़कों व बाजारों में पहली जैसी रौनक नहीं थी। शनिवार को केंद्र सरकार की गाइड लाइन जारी होने के बाद जिले में कुछ बंदिशों के बाद अनलॉक वन का पालन शुरू हो गया है। जिलाधिकारी अनुज कुमार ने दुकानों के पूर्व के रोस्टर को पहले के अनुसार रखते हुए टैक्सी व बसों के संचालन, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल, पटरी दुकानदार, पार्क सहित जरूरी कार्यों के लिए छूट दी है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में सभी कर्मचारियों की आमद भी सुनिश्चित कराई गई हैं। संक्रमण से बचने के लिए तीन पालियों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सभी कार्यध्यक्षाओं को सैनिटइजेशन दो बार करने की जिम्मेदारी दी गयी हैं। सोमवार को टैक्सी व बसों के संचालन शुरू हो गया है। हालांकि पहले दिन बसों, टैक्सी व सवारी गाड़ियों का संचालन नाम मात्र के रहे। वहीं दूसरी ओर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल व पटरी दुकानों के खुल जाने से बाजारों में रौनक आ गयी है। पहले दिन मॉल व शॉपिंग कॉम्पलेक्सों का सैनिटइजेशन कार्य हुआ। यही हाल पटरी दुकानदारों का भी रहा। सभी ने अपने नियत स्थानों पर साफ सफाई समेत माल खरीदने की जुगत में लगे रहे। सब मिला कर पहले ही दिन से कोरोना संक्रमण के बचाव के साथ जिंदगी ढर्रे पर लौटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अनलॉक वन के तहत पहले दिन 20 रोडवेज बसों से संचालन शुरू ऊिया गया है। पहले दिन दिल्ली के लिए एक, लखनऊ-कानपुर के लिए 5, आजमगढ़ के लिए 3, प्रयागराज के लिए 3, गोरखपुर रुट के लिए 3 व गोंडा बहराइच 3 बसों को रवाना किया गया है। बस स्टेशन पर चढ़ने से पहले यात्रियों की थर्मल स्कीनिंग की गई और इससे पूर्व बसों को सैनिटाइज्ड किया गया। हालांकि बसों में यात्रियों की संख्या बहुत कम रही। सिर्फ आवश्यक कार्य के लोगों ने ही यात्रा की। फैजाबाद से लखनऊ यात्रा करने वाले बताते हैं कि वह लखनऊ में एक टेलीकॉम कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का काल था इसलिए वह जा रहे हैं। यात्री रामवृक्ष नोएडा से अपनी कंपनी के कार्य के चलते गोरखपुर जा रहे हैं। यात्री चंद्रा विजय बताते हैं कि वह आवश्यक कार्य से प्रयागराज जा रहे हैं।
अनलॉक-1 में शहर के पांच रूटों पर टैक्सियों का संचालन शुरू हुआ है लेकिन सिर्फ नाम मात्र की टैक्सियां ही चली हैं। टैक्सी चालक अरुण कुमार बताते हैं कि लॉक डाउन की वजह से हालात बहुत खराब हो गयी थी। आज से अनुमति के बाद संचालन शुरू हो गया है। एक दो दिन में पूर्ण रूप से संचालन शुरू होगा। वह कहते हैं कि काफी दिनों से टैक्सियों के खड़े होने से लोग पहले दिन मैकेनिक को दिखा रहे हैं। बहुत से लोग न जानने के कारण भी सड़कों पर गाड़ियां लेकर नहीं गए हैं।
अनलॉक-1 के तहत मिली छूट से सोमवार को शहर के पार्क गुलजार हो गए। शहर के गुलाबबाड़ी को सुबह के 5 बजे से 8 बजे तक व शाम को सुबह के 5 बजे से शाम 8 बजे तक खोला गया। दोनों समय में मॉर्निंग वॉक करने वाले काफी संख्या में आये। हालांकि आम दिनों की तरह परिवार के साथ आने वाले लोग बहुत कम देखे गए। यही हाल कंपनी गार्डन, राजघाट, शहीद उद्यान व तुलसी उद्यान का भी रहा।

शहर में अनलॉक वन के तहत मिली छूट के बाद भी संक्रमण से बचाव के चलते अभी पुराना रोस्टर ही लागू है। शॉपिंग काम्प्लेक्स, मॉल व पटरी दुकानदारों को छूट दी गयी है लेकिन सब पर रोस्टर पुराना ही लागू है। दुकानदार व कामगार सभी दुकानें खुलने से खुश हैं।साथ बाहरी व्यापारियों की आमद होने व माल बाहर तक जाने से आगे कारोबार ठीक होने की उम्मीद जता रहे हैं। शहर के कपड़ा व्यवसायी जनार्दन पांडे का मानना है कि जो राहत दी गयी है इससे कारोबार आगे बढ़ेगा। ग्रामीण इलाकों के खरीदार आना शुरू होंगे। साथ ही होलसेल के व्यापारी भी अपना माल ग्रामीण इलाकों तक बेच सकेंगे। हालांकि वह कहते हैं कि अनलॉक वन के पहले दिन बाजार की हालत पहले जैसी रही लेकिन आगे कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed