फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unique Pakhawaj Festival will be held for the first time on the banks of Saryu

सरयू तट पर पहली बार होगा अनूठा पखावज महोत्सव

Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Unique Pakhawaj Festival will be held for the first time on the banks of Saryu
अयोध्या। रामनगरी में पहली बार पखावज का एक अनूठा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। मृदंग सम्राट रामशंकर दास उर्फ स्वामी पागलदास, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता के शताब्दी वर्ष के क्रम में यह दो दिवसीय महोत्सव 28 व 29 मार्च को रामनगरी के राम की पैड़ी परिसर में आयोजित होगा। इसमें देश के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित संगीतकार अपनी प्रस्तुति के जरिए दर्शकों को कला की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

संगीत नाटक अकादमी ने देश भर में आयोजित कई प्रमुख प्रदर्शनियों/उत्सवों के माध्यम से प्रदर्शन-कला के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता पैदा करने व उन्हें मजबूत करने और वरिष्ठ संगीतज्ञों के बीच नई सोच को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में अयोध्या में पहली बार पखावज का अनूठा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है।
विज्ञापन

यह दो दिवसीय महोत्सव राम की पैड़ी, अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव प्रतिदिन सायं साढ़े छह बजे से आरंभ होगा। पहले दिन 28 मार्च को विजय रामदास, अजय रामदास व वैभव रामदास मृदंग त्रिवेणी की प्रस्तुति देंगे। शशिकांत पाठक, लखनऊ पखावज वादन, भवानी शंकर कथक, मुंबई भी पखावज वादन की प्रस्तुत करेंगें। अगले दिन 29 मार्च को संगीत पाठक पटना द्वारा पखावज वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा अयोध्या के राजकुमार झा, मुंबई के अनिरुद्ध शिरके व वृंदावन के राधेश्याम शर्मा भी पखावज वादन की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पखावज महोत्सव की इस अनूठी शृंखला से प्रदर्शन कला के रसिकों को आनंद मिलेगा और साथ ही साथ लाभ होगा। पखावज महोत्सव सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अयोध्या शहर के संगीत कार्यक्रम में जाने वाले रसिकों के लिए उत्कृष्ट कलाकारों के प्रदर्शन का आनंद लेने का एक शानदार अवसर होगा। संगीत नाटक अकादमी अयोध्या शोध संस्थान आशा करता है कि पखावज महोत्सव को अयोध्या शहर के रसिकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलेगी।
-लवकुश द्विवेदी, निदेशक, अयोध्या शोध संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed