{"_id":"60ca3c588ebc3e2ee70ea3df","slug":"uncontrolled-bus-falls-into-ditch-five-injured-faizabad-news-lko5827705160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी अनियंत्रित बस, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी अनियंत्रित बस, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा के निकट बुधवार सुबह बिहार से हरियाणा जा रही एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे बस में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक मिनी बस में करीब 20 यात्री सवार होकर हरियाणा जा रहे थे।
लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे बस अनियंत्रित होकर एक खाई में पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार राजेंद्र (55), शिव कुमार (18), शालिनी (17), सागर (65) व सूरज (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रौनाही थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजवाया गया है, जबकि अन्य की हालत सामान्य है। सभी यात्री बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं।