फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uncontrollable tanker collided with bike, innocent died

Ayodhya News: बेकाबू टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत

Thu, 15 Jun 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tanker collided with bike, innocent died
महराजगंज थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मया बाजार (अयोध्या)। बाइक सवार चाचा-भतीजा को टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने टैंकर ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के जरही निवासी सूरज यादव गुरुवार दोपहर में अपने भतीजे जलज यादव (6) के साथ मया बाजार में कोचिंग संचालित कर रहे भाई पंकज को टिफिन देने जा रहा था। हनुमान मंदिर के सामने अयोध्या से अंबेडकरनगर की तरफ जा रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गयी और मासूम टैंकर के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूरज को मामूली चोट आई। हादसे की खबर मिलते ही बाजार में हजारों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एहतियातन टंडौली वाया नेव कबीरपुर के रास्ते वाहनों को अपने गंतव्य की तरफ भेजा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अनुपम मिश्र ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना पर भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता, शत्रुघ्न मोदनवाल, बसपा नेता दुर्गेश मिश्रा, गुरु प्रसाद सोनी आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन



दो वाहनों की टक्कर, एक घायल
रौजागांव (अयोध्या)। पटरंगा थाना क्षेत्र बीपी मवई के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या से लखनऊ जा रही स्कॉर्पियो ने खड़ी वैगनआर कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वैगनआर चालक राम निवास शुक्ला निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी लखनऊ घायल हो गया। पटरंगा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घायल चालक को सीएचसी मवई में भर्ती कराया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed