फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   unauthorised ploting

अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर करें ध्वस्तीकरण : मंडलायुक्त

Thu, 08 Jun 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 08 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
unauthorised ploting
अयोध्या। शहर के आसपास अवैध प्लाटिंग को चिन्हित करके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करें। अवैध कोलोनाइजर को भू-माफिया के रूप में चिंह्ति करते हुए कार्रवाई की जाए। ध्वस्तीकरण के कार्रवाई की सूची बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की जाए। ये निर्देश मंडलायुक्त व अध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण गौरव दयाल ने बुधवार को दिए।
विज्ञापन

वो प्राधिकरण के सभागार में अयोध्या विकास प्राधिकरण की 83वीं बोर्ड बैठक कर रहे थे। मंडलायुक्त ने कहा कि पूर्व में बोर्ड से जो नक्शे पास किए गए है यदि उनमें अभी तक शुल्क नहीं जमा किया गया है तो नोटिस देकर शुल्क जमा करवाएं। अयोध्या महायोजना के तहत जो क्षेत्र ग्रीन बेल्ट के तहत आता है उसका प्रचार प्रसार कराएं। उस क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट का बोर्ड लगाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के निकट 14 कोसी, पंचकोसी एवं अन्य प्रमुख मार्गों के आसपास प्राधिकरण अपनी आय से भूखंड क्रय कर भूमि बैंक बनाए। जिससे आगामी दिनों में उस क्षेत्र की उपयोगिता को देखते हुये विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान/अन्य गतिविधियां प्राधिकरण से की जा सकें। बोर्ड में यदुनन्दन सिंह व जगदम्बा सिंह आदि द्वारा मौजा महेशपुर तहसील तरबगंज जिला गोंडा से व्यावसायिक होटल निर्माण के लिए भू-उपयोग परिवर्तन जैसे अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अयोध्या विकास प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट की स्वीकृति पर विचार किया गया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने एडीए से कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह, एडीए सचिव सत्येन्द्र सिंह, बोर्ड के नामित सदस्य परमानन्द मिश्रा, कमलेश श्रीवास्तव सहित बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed