{"_id":"60bfb10f8ebc3e817565f2fd","slug":"two-youths-drowned-while-taking-bath-in-saryu-search-continues-faizabad-news-lko5815709164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू स्नान करते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू स्नान करते समय दो युवक डूबे, तलाश जारी
विज्ञापन
अयोध्या। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को सरयू नदी में स्नान करते समय चार युवक डूब गए। जिनमें से दो युवकों को गोताखोरों ने बचा लिया है। कोतवाली अयोध्या पुलिस की टीम गोताखोरों की मदद से डूबे दो अन्य युवकों की तलाश में जुटी है।
नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर अयोध्या घूमने आए चार युवक जो कि आपस में मित्र थे, दोपहर करीब एक बजे आरती घाट के पास स्नान करने के दौरान डूब गए।
बताया कि स्नान के दौरान उत्कर्ष चौधरी (19) निवासी परशुरामपुर, जिला बस्ती डूबने लगा उसे बचाने के प्रयास में आर्यन गुप्ता (18) निवासी मलिहाबाद, लखनऊ भी डूबने लगा।
विज्ञापन
बाकी दोनों दोस्त उत्कर्ष गुप्ता व मोनू कुमार इन्हीं बचाने के लिए गए तो वह भी डूबने लगे। चीख-पुकार सुन गोताखोरों की टीम ने उत्कर्ष गुप्ता व मोनू कुमार को तो बचा लिया, लेकिन उत्कर्ष चौधरी और आर्यन गहरे पानी में चले गए। गोताखोरों की टीम डूबे युवकों की तलाश कर रही है।