फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two youths drown in Saru

सरयू में डूबकर दो युवकों की मौत

Sun, 14 May 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two youths drown in Saru
महराजगंज थानाक्षेत्र में रविवार सुुबह सरयू स्नान के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। उसे बचाने के लिए नदी में उतरा दूसरा युवक भी डूब गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृत युवकों में एक प्रतापगढ़ जिले का निवासी था, जो यहां अपनी रिश्तेदारी में सरायरासी गांव आया था। हादसे से दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पूरा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सरायरासी का रहने वाला शुभम सिंह (20) पुत्र संतोष सिंह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। शुभम के घर में उसका रिश्तेदार रिशु सिंह (21) पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम मरहम, थाना पट्टी, जिला प्रतापगढ़ इन दिनों आया था।
विज्ञापन


रविवार सुबह आठ बजे शुभम और रिशु गांव के अन्य लड़कों के साथ सैर-सपाटा व खरबूजा खाने के लिए सरयू नदी किनारे माझा क्षेत्र की ओर गए थे। कछार में युवकों ने पहले खरबूजा व तरबूज खाया और फिर रिशु स्नान के लिए सरयू नदी में उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस पर शुभम सिंह डूब रहे रिशु को बचाने के लिए नदी में उतरा। मगर रिशु को बचाने की कवायद में वह भी गहरे पानी में जाकर डूबने लगा।

मौके पर मौजूद कुछ लड़के भागकर गांव पहुंचे और मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी तो वे अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई तो कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े 11 बजे शुभम और 12:40 पर रिशु को नदी से निकाला जा सका।

दोनों की मौत हो चुकी थी मगर फिर भी उन्हें अलग-अलग वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे से शुभम के परिवार में कोहराम मच गया। प्रतापगढ़ में रहने वाले रिशु के परिवारीजनों को खबर दी गई तो वे वहां से फैजाबाद के लिए रवाना हो गए।


थानाध्यक्ष महाराजगंज कृष्णकुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी पाकर वह सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह तथा चौकी प्रभारी पूराबाजार राजेश कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव नदी से निकलवाए। परिवारवालों की रजामंदी के चलते शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है। अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजन शव लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed