{"_id":"57ab77164f1c1bce75ee4364","slug":"two-years-later-the-skeleton-was-removed-from-the-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब दो साल बाद कब्र से निकाला गया कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब दो साल बाद कब्र से निकाला गया कंकाल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट से सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के आदेश के बाद भी जब आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित पिता की फरियाद पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को मृत युवक का कंकाल कब्र से खोदवा कर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला दो वर्ष पूर्व का है।
आरोप है कि युवक की हत्या कर दी गई थी। कोतवाली क्षेत्र के भदेसर खजुरहट निवासी प्रेमकुमार (22) पुत्र शिवराम बनराजा की दो सितंबर वर्ष 2014 को मौत हो गई थी। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली।
कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर 2015 को भदेसर खजुरहट गांव निवासी निरंजन पुत्र हरीराम, पिम्मे पुत्र अंनतराम, नाटे पुत्र जग्गी, धर्मेंद्र व बिंदे पुत्र अंगद, रोशन पुत्र शंकर, माले पुत्र स्वामीनाथ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व बलवा की रिपोर्ट दर्ज की। बावजूद इसके पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
पिता ने डीएम को पत्र देकर पुत्र की कब्र खोदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसडीएम अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बुधवार को पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में भदेसर गांव के बगल स्थित शमशान घाट से कब्र खोदवाकर मृत युवक का कंकाल निकाला गया और पोेस्टमार्टम के लिए भेजा गया।