{"_id":"6aca806c7142ea086e07d10f","slug":"contract-workers-sit-in-ends-preparations-underway-for-the-march-to-lucknow-on-the-12th-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-160714-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: संविदाकर्मियों का धरना खत्म, 12 को लखनऊ कूच की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: संविदाकर्मियों का धरना खत्म, 12 को लखनऊ कूच की तैयारी
Sat, 10 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदाकर्मियों का जिले में चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। हालांकि, कर्मचारी अभी काम पर नहीं लौटे हैं। लंबित मांगों को लेकर 12 अक्तूबर को लखनऊ में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। जिला स्तर पर कार्य बहिष्कार का निर्धारित चरण समाप्त होने के बाद अब आंदोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाने की तैयारी है।
एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात कर्मचारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियानों, रिपोर्टिंग और अन्य विभागीय गतिविधियों में योगदान देते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
एनएचएम संविदाकर्मी नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा और वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी 12 अक्तूबर को लखनऊ में प्रस्तावित आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की तैयारी में हैं।