{"_id":"7a19e3d3717b7b90ebed51f03adaf139","slug":"two-sugar-mills-8-million-outstanding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चीनी मिलाों पर 8 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चीनी मिलाों पर 8 करोड़ बकाया
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिक्षेत्र की तीन चीनी मिलों में से मसौधा चीनी मिल को छोड़ बाकी दोनों मिलों के सैकड़ों किसानों का आज भी बकाया को लेकर रोना है। दोनों चीनी मिले किसानों का 8.33 करोड़ दबाए बैठी हैं। हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद किसानों का शत-प्रतिशत गन्ने के मूल्य का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। अधिकारी चीनी मिलों को पत्र और नोटिसें भेज इतिश्री कर रहे हैं, मिलें किसी की सुन नहीं रही हैं। ऐसे में नए पेराई सत्र शुरू होने के बाद किसानों में अब निराश घर कर गई है। यही कारण है इस बार गन्ना रकबा में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
परिक्षेत्र में बीते वर्ष जहां 58 हजार हेक्टेअर भूमि पर गन्ने की खेती की गई थी, वहीं अगस्त 2015 में 55 हजार तीन सौ हेक्टेयर गन्ने का रकबा आंका गया है। अधिकारी भी किसानों के बकाया भुगातन दिलाने के बजाए ढांढस बंधा रहे हैं। हालांकि चीनी मिल मसौधा ने किसानों के शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया और नए पेराई सत्र में सबसे पहले चीनी मिल भी शुरू कर दी है। चीनी मिल मसौधा के शुरू करने और किसानों के शत-प्रतिशत भुगतान के पीछे जिलाधिकारी अनिल ढींगरा का दबाव माना जा रहा है लेकिन उनका दबाव जिले की चीनी मिल रौजागांव पर अभी कारगर नहीं दिखता।
हां इतना असर जरूर हुआ कि अगस्त में जहां किसानों का यहां बकाया 46.18 करोड़ था, वह अब घटकर तीन करोड़ रुपये रह गया है। मिल 95 प्रतिशत से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी है। सबसे अधिक गन्ना मूल्य बकाया परिक्षेत्र में चीनी मिल मिझौड़ा के पास है। अंबेडकरनगर जिले में स्थापित इस चीनी मिल के पास किसानों का लगभग 5 करोड़ 33 लाख रुपये बकाया है।