{"_id":"5d8900788ebc3e015f566c88","slug":"two-beer-shop-salesmen-died-under-suspicious-circumstances-faizabad-news-lko4831660187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर शॉप के दो सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर शॉप के दो सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा स्थित बीयर की दुकान पर काम करने वाले दो विक्रेताओं की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों जनपद बहराइच के एक ही गांव निवासी थे। दुकान के प्रबंधकों ने पुलिस को सूचना दिया है।
चौराहे से सुचितागंज बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर देशी, अंग्रेजी व बीयर की दुकानें एक साथ एक ही कैंपस में स्थापित है, जहां प्रतिदिन आधा दर्जन से ज्यादा सेल्समैन व अंदर कैंटीन चलाने वाले कर्मचारी रहते हैं। शनिवार रात दुकान के विक्रेताओं में शामिल प्रह्लाद (30), रमेश (18), पवन (25) रात में दुकान बंद कर अंदर सोए थे। पवन तख्त पर था, जबकि अन्य दोनों जमीन पर लेटे थे।
रविवार सुबह प्रहलाद और रमेश दोनों मूर्छित होने लगे तो सूचना पाकर पहुंचे दुकान के प्रबंधकों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रमेश ने कुछ ही घंटे बाद दम तोड़ दिया। दूसरे साथी को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी भी मौत हो गई। दुकान का संचालन नया विक्रेता लाकर जारी रखा गया, इसलिए पड़ोसियों को भी खबर नहीं लगी।
विज्ञापन
सोमवार को घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो हलचल मच गई। दुकान के प्रबंधकों के सहयोगी राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि रमेश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवारजनों को सौंप दिया गया है। जबकि दूसरे मुख्य विक्रेता का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया जा रहा है। चिकित्सकों ने जहर होने की बात कही है। घटना की सूचना प्रबंधक संजय मिश्रा के द्वारा पुलिस को दे दी गई है। जबकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।