फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Truck driver and sailor beaten after overtaking

Ayodhya News: ओवरटेक कर ट्रक चालक व खलासी को पीटा

Sat, 25 Feb 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and sailor beaten after overtaking
मसौधा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम ट्रक और एसयूवी चालक में ओवरटेकिंग को लेकर मारपीट हो गई। इसमें ट्रक चालक व खलासी सहित तीन लोग चोटिल हैं। ट्रक चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



पंजाब के फिरोजपुर जिले में ग्राम लेहरा निवासी ट्रक चालक जगसीर सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह ट्रक लेकर रायबरेली की ओर जा रहा था। रानीबाजार चौराहे के पास एसयूवी सवार चार-पांच लोगों ने उसे ओवरटेक कर रोका और डंडा, लोहे के राॅड से मारापीटा तथा नकदी व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर केके मिश्रा का कहना है कि आरोपी संदीप यादव निवासी विक्रमजोत बस्ती, सत्येंद्र सिंह निवासी अरथर थाना रौनाही, ध्रुवराज यादव, बंसराज यादव निवासी फत्तेपुर थाना कैंट के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है। जसगीर व उनके सहयोगी को इलाज के लिए सीएचसी मसौधा भेजा गया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed