फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   triple talak

बेटी पैदा हुई तो दिया तीन तलाक

Tue, 20 Aug 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
triple talak
अयोध्या। पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया। अब बेटी पैदा होने पर शौहर ने पत्नी को तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़ित महिला ने हैदरगंज थाने में पति समेत सास-ससुर, देवर व ननद पर तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दोनों की 10 माह पहले ही शादी हुई थी। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद जिले में मुकदमा दर्ज होने का यह पहला मामला है।
थाना हैदरगंज के जाना बाजार निवासी जाफरीन अंजुम (23) पुत्री ताज मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 नवंबर 2018 को इश्तिखार अहमद (25) निवासी गांव नकटवारा वाकरगंज थाना महराजगंज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि निकाह में उसके पिता ने 50 हजार रुपये, एक बुलेट, गृहस्थी का सारा सामान व जेवर आदि दिया था। शादी के तीन माह बाद ही उनकी सास राबिया, ससुर गुलाम मोहम्मद, देवर नसीम, वसीम व ननद गुलस्पा बानो उसे कम दहेज लाने का ताना देते हुए परेशान करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसे इन सभी ने मिलकर कई बार लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटा भी। यहीं नहीं मायके वालों से बात भी नहीं करने देते थे। कहते थे कि अपने पिता से डेढ़ लाख रुपये मंगवाओ तभी तुम्हारे घरवालों से मिलने दिया जाएगा।
इस दौरान उसके मायके वाले कई बार उसके ससुराल आए और हाथ पैर जोड़ विनती की लेकिन ससुरालवालों का दिल नहीं पसीजा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। 29 जुलाई को लड़की पैदा हुई।
पीड़िता ने बताया कि लड़की पैदा होने के बाद से उसके ससुरालवालों ने उसे लड़का न होने का ताना देते हुए और परेशान किया। इसी बात को लेकर 18 अगस्त को उसकी सास, ससुर, देवर व ननद ने मिलकर खूब मारापीटा।
इसकी सूचना किसी तरह उसके पिता को मिलने पर वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलने आए। उनके आते ही उसके ससुरालवाले भड़कगए और उन्हें भी गालियां देते हुए वहां से चले जाने को कहा।
इस दौरान उसके पति ने तीन तलाक बोलते हुए कहा कि अब-मेरा तुम्हारा कोई रिश्ता नहीं है और तुम यहां से चले जाओ। उसने धमकी भी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।

हैदरगंज थाना प्रभारी अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति, सास-ससुर, देवर, ननद सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हैदरगंज पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed