फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tribute to those killed in 1992 by reciting Quran

Ayodhya News: कुरानख्वानी कर 1992 में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 07 Dec 2023 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tribute to those killed in 1992 by reciting Quran

विज्ञापन

अयोध्या। छह दिसंबर की बरसी पर बेनीगंज स्थित मस्जिद में कुरानख्वानी कर अमन की दुआ मांगी गई। वहीं, टेढ़ीबाजार स्थित मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने कुरानख्वानी कर वर्ष 1992 की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे हाजी महबूब ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राममंदिर का निर्माण हो रहा है। इसमें कोई एतराज नहीं है। हम मुसलमान जब तक जिंदा रहेंगे, शोक मनाते रहेंगे। कृष्ण जन्मभूमि में सुरक्षा बढ़ाए जाने पर कहा कि हुकूमत मनमानी कर रही है। अगर अयोध्या की तरह कृष्णजन्मभूमि पर भी हुआ तो ठीक नहीं होगा। हाजी महबूब ने बद्र मस्जिद मामले को उठाते हुए कहा कि अब इस मस्जिद को भी हटाने की कोशिश हो रही है। राममंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए समाज के एक आदमी से एग्रीमेंट भी किया है। यदि बद्र मस्जिद को निशाना बनाया गया तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
विज्ञापन


अंजुमन मोहाफिज मसाजिद मुकाबिर कमेटी के जनरल सेक्रेटरी आजम कादरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के जरिये सीएम व पीएम को ज्ञापन भी भेजा है। राममंदिर के फैसले के बाद से कब्रिस्तानों पर कब्जे हो रहे हैं। मकबरे, मस्जिदों की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। जिस तरह अयोध्या के मठ-मंदिरों का विकास हो रहा है, हमारे धार्मिक स्थलों का भी विकास होना चाहिए। भूमाफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए। कुरानख्वानी के दौरान मौलाना बादशाह खान, अब्दुल हकीम, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद शाहिद, रिजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed