फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   tree

काट डाले गए दर्जन भर शीशम और नीम के पेड़

Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
tree
कुचेरा बाजार। खंडासा के कुरावन गांव स्थित महाविद्यालय के बगल जंगल में एक दर्जन से अधिक शीशम एवं नीम के पेड़ों को चोरी छिपे काट डाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन कर्मियों ने खंडासा थाने में अज्ञात के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत जंगल भिटारा चौराहे के पास जंगल में शीशम एवं नीम के 13 हरे पेड़ लकड़ी बेचने वालों ने काट दिए। पेड़ों की कटान व लकड़ी के बोटों की फोटो वायरल होने के बाद वन कर्मियों को पता चला।
विज्ञापन

वन कर्मी दिलीप कुमार श्रीवास्तव तथा बृजनाथ वर्मा मौके पर पहुंचे तथा काटे गए पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में ले लिया। मामले में कर्मियों ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए खंडासा थाने में तहरीर दी खंडासा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि काटी गई लकड़ी अभी मौके पर ही पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed