फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Transactions of two hundred crores stalled due to the strike of banks

बैंकों की हड़ताल से दो सौ करोड़ का लेन-देन ठप

Fri, 17 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Transactions of two hundred crores stalled due to the strike of banks
अयोध्या-अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी व अन्य - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। निजीकरण के खिलाफ एकजुट बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल से गुरुवार को जिले में संचालित सभी सरकारी बैंकों की शाखाओं पर ताला लटका रहा। कामकाज न होने से हड़ताल के पहने दिन ही 200 करोड़ का लेन देन ठप रहा। इसके चलते मुख्यालय से लेकर कस्बों तक में कारोबारियों से लेकर आम आदमी तक परेेशान हुआ।
विज्ञापन

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर अयोध्या जनपद में बैंकिंग उद्योग की नौ यूनियन्स ने संयोजक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत सरकार के बैंकों के निजीकरण बिल एवं बैंकिंग संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में हड़ताल की। कर्मियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइंस शाखा फैजाबाद के सामने प्रदर्शन एवं जनसभा कर अपनी आवाज बुलंद की। सभा की अध्यक्षता वीके सिंह और संचालन केके रस्तोगी प्रांतीय मंत्री सेंट्रल बैंक स्टाफ एसोसिएशन एवं यूएफबीयू के मंत्री डीसी टंडन ने किया।
विज्ञापन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर देवकाली बाई पास से मोटर साइकिल जुलूस निकालकर भारत सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई। बैंक ऑफ बड़ौदा नेता विशाल शुक्ला, सुभाष त्रिवेदी, डीएन तिवारी ने भारत सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके रस्तोगी ने भारत सरकार की बैंकों की निजीकरण प्रस्तावित बिल को धोखा बताया। इंडियन बैंक नेता आरएस दूबे, चंद्रकांत, अशोक मिश्रा, केनरा बैंक नेता नीरज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इंद्रराज ने कहा कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण को बचाने के लिए अनिश्चितकाल हड़ताल के लिए बैंककर्मी तैयार हैं। हड़ताल को एलआई सी, जीआईसी सहित सभी ग्रामीण बैंको, सहकारी बैंकों आदि का नैतिक समर्थन रहा। इस हड़ताल से जनपद में लगभग 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। प्राइवेट बैंक भी आंशिक रूप से प्रभावित रहे।
चार दिन तक झेलनी पड़ेगी दुश्वारी
बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल से लोगों को चार दिनों तक दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी। बैंकों की हड़ताल से जहां गुरुवार व शुक्रवार को कामकाज ठप रहेगा वहीं शनिवार एवं रविवार को बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल का सीधा असर सरकारी कामकाज पर पड़ेगा। बैंकों की बंदी से सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों को उठानी पड़ेगी।

व्यापारी बोले - कारोबार हो रहा प्रभावित
व्यापारी अभिषेक वैश्य बोले कि बैंकों की हड़ताल से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनका माल पैसे की कमी की वजह से रुका पड़ा है, बैंक बंद होने से पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। पूराबाजार निवासी लाल साहब करीब 20 किलोमीटर दूर फैजाबाद बैंक के काम से आए थे लेकिन बैंकों में ताला लटका हुआ देखकर उन्हें निराशा हुई। अंकित अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन देना था, बैंक बंद होने के कारण समस्या हो रही है। कारोबारी तेजेंद्र सिंह ने कहा कि चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बैंकिंग लेनदेन न हो पाने के कारण काफी दिक्कत उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed