{"_id":"deb1191a76dd692f32f7566da902e46a","slug":"training-of-personnel-in-saket-yesterday-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कर्मियों की कल साकेत में ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कर्मियों की कल साकेत में ट्रेनिंग
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कराए गए मतदान की मतगणना में लगाए गए कर्मियों की ड्यूटियां उनके विभागों को भेज दी गई हैं।
जिस मतगणना कार्मिक के घर में बेटे-बेटी की शादी है वह लोग ड्यूटी कटवाने के लिए विकास भवन का चक्कर लगा रहे हैं। लगाए गए मतगणना कार्मिकों को 10 दिसंबर को साकेत महाविद्यालय में प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिले के सभी 11 ब्लॉकों के मतगणना स्थलों पर कुल 1026 मेजें मतगणना के लिए 13 दिसंबर को दो चरणों में लगाई जाएंगी। मतगणना कार्मिक विभाग ने आंकलन के मुताबिक, इसके लिए लगभग साढ़े पांच हजार कर्मचारियों को मतगणना कार्मिक के रूप में लगाया गया है।
सोमवार से मंगलवार तक विभाग ने सभी मतगणना कार्मिकों की ड्यूटियां उनके विभागों को भेजकर वहां से वितरित करवाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब इनका वितरण विभागों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
सहालग के कारण उन कार्मिकों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है जिनके परिवार में बेटे या बेटी शादी 12 से 14 दिसंबर के बीच हो रही है। ऐसे लोग प्रार्थना पत्र और शादी कार्ड के साथ विकास भवन में अफसरों से मिलने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
इस बीच प्रशासन ने अंतिम चरण के मतदान के ठीक एक दिन बाद 10 दिसंबर को प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। प्रशिक्षण साकेत महाविद्यालय में कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
अपर प्रभारी मतगणना कार्मिक व डीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। उनको 10 दिसंबर को प्रशिक्षित किया जाएगा।