{"_id":"6adcf41dbeee5811c20f69e5","slug":"student-lakshmi-becomes-dios-for-a-day-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-161695-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छात्रा लक्ष्मी एक दिन के लिए बनीं डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छात्रा लक्ष्मी एक दिन के लिए बनीं डीआईओएस
Sat, 24 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
14 -डीआईओएस की कुर्सी पर बैठी लक्ष्मी चौरसिया। -विभाग
अयोध्या। मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा लक्ष्मी चौरसिया को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बनाया गया। इस दौरान उन्होंने डीआईओएस कार्यालय के विभिन्न पटलों और कक्षों का निरीक्षण कर विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
कार्यालय पहुंचने पर डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी ने कर्मचारियों के साथ पुष्पगुच्छ भेंटकर छात्रा का स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्मी चौरसिया ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों से बातचीत कर उनके कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कुसुमलता, मिशन शक्ति की नोडल प्रभारी अनीता कनौजिया समेत डीआईओएस कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।