फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   train timing table

Ayodhya News: आज से ट्रैक पर आ जाएंगी सभी ट्रेनें

Thu, 29 Jun 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 29 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
train timing table
अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ रेलमार्ग पर रसौली-सफदरगंज मार्ग पर दोहरीकरण कार्य के चलते 24 जून से निरस्त व डायवर्ट ट्रेनें बृहस्पतिवार को ट्रैक पर आ जाएंगी। ध्यान रहे इस दौरान एक जोड़ी ट्रेन निरस्त थी जबकि 14 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन

रसौली-सफदरगंज पर दोहरीकरण कार्य बुधवार को पूरा हो गया। रेल संरक्षा आयुुक्त ने इसका परीक्षण भी कर लिया है। इसके चलते 24 से 28 जून तक अयोध्या कैंट-लखनऊ आने व जाने वाली स्पेशल ट्रेन को निरस्त किया गया था। जबकि किसान, टाटा नगर-अमृतसर,ऋषिकेश-हावड़ा, कोलकाता-जम्मू तवी, कामाख्या एक्सप्रेस, सूरत-मुजफ्फरपुर समेत 14 ट्रेनों को अन्य रॅट पर डायवर्ट कर चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

अयोध्या स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार चौबे ने बुधवार को बताया कि कार्य पूरा होने के बाद विभाग ने ट्रेनों का संचालन नियमित करने का आदेश दिया है। बृहस्पतिवार से सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय से गंतव्य को रवाना होंगी। ट्रेनों का संचालन नियमित होने के बाद यात्रियों को सुविधा होगी। बताया कि पांच दिनों में अयोध्या स्टेशन पर निरस्त हुए 116 टिकट हुए हैं। ज्यादातर यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट निरस्त कराया था जबकि कुछ ने अन्य स्टेशनों से ट्रेन पकड़कर यात्रा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed