{"_id":"16bb535eb0e897d487745461022cd497","slug":"train-cancelled-due-to-work-in-itarasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटारसी में काम चलने की वजह से ट्रेन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटारसी में काम चलने की वजह से ट्रेन रद्द
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह के बाद बीते गुरुवार को मुंबई गई साकेत एक्सप्रेस अब 28 जून को अप व डाउन दोनों ओर से रद्द कर दी गई है। रेलवे सिस्टम पर साकेत एक्सप्रेस में इस तारीख को नो रूम है। ऐसे में 28 जून को इसमें आरक्षित और जनरल टिकट पर यात्रा करने वालों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
आरक्षण कराए हुए करीब 1100 यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द कर रिफंड लेना होगा अथवा पहली बार यात्रा का शेड्यूल बदलना होगा। मुंबई की दूसरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस फैजाबाद से मंगलवार को रात 23:55 बजे वाया जौनपुर रवाना होगी।
सीनियर डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव के कार्यालय की ओर से डाउन 11068 साकेत एक्सप्रेस के 28 जून को रद्द रहने की सूचना दी गई है। फैजाबाद के स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि 18 जून को फैजाबाद आई अप 11067 साकेत एक्सप्रेस अभी यहीं खड़ी है।
विज्ञापन
वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह ने भी 28 को जून को साकेत ट्रेन के रद्द रहने के साथ ही इसके मुंबई न जाने की बात कही है। सूत्रों के अनुसार इटारसी जंक्शन के एसी पावर केबिन में आग लग गई थी। इसकी मरम्मत का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है।
इससे इटारसी होकर मुंबई जाने वाली सभी ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया था अथवा बदले ट्रैक से रवाना किया गया था। ऐसे में साकेत एक्सप्रेस रद्द रहने के बाद गुरुवार को अप व डाउन साकेत रवाना हुई थी। पूर्व में आई अप साकेत एक्सप्रेस अभी भी फैजाबाद में ही खड़ी है।
सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव के अनुसार वाराणसी से मुंबई के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को भी 28 जून तक रद्द किया गया है।