फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   traffic rain way close

Ayodhya News: बरसात में रामपथ बंद करने की तैयारी

Fri, 23 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
traffic rain way close
अयोध्या। रामनगरी के मुख्य मार्ग सहादतगंज से नया घाट तक रामपथ के निर्माण कार्य के चलते मार्ग बुरी तरह से बाधित है। खोदाई में निकली मिट्टी सड़क पर ही पड़ी है, जिससे आवागमन बाधित है। थोड़ी सी बरसात में ही यहां के हालात बिगड़ गए। ऐसे में तेज बरसात में यह मिट्टी कीचड़ में बदल जाएगी तो इस पर पैदल चलना भी दूभर हो जाएगा। बारिश में यातायात विभाग इस मुख्य मार्ग को बंद करने की तैयारी में है। वैकल्पिक रास्तों के चयन पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामपथ पर अभी सड़क के दोनों किनारों पर डक्ट का निर्माण चल रहा है। वहीं बीच सड़क को खोदकर उसमें पाइप आदि डालने की प्रक्रिया चल रही है। कई स्थानों पर बीच सड़क पर पुलिया निर्माण भी हो रहा है। सहादतगंज से रोडवेज, नियावां से गुदरी बाजार, साहबगंज, बेनीगंज इलाके में सड़कें इस कदर खराब हैं कि यहां से चार पहिया वाहन निकलना मुश्किल है। मजबूरन लोग अयोध्या जाने के लिए नियावा से जमथरा घाट होकर परिक्रमा मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। अयोध्या जाने के लिए बेनीगंज से साकेतपुरी होकर परिक्रमा मार्ग पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी यातायात राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अयोध्या जाने के लिए मुख्य मार्ग के अलावा विकल्प लगभग न के बराबर है। इस मार्ग के बनने में अभी समय लगेगा। फिलहाल बारिश के महीने में यातायात डायवर्जन के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेढ़ी बाजार से नयाघाट तक सड़क ही गायब
वर्तमान में स्थिति यह है कि डिवाइडर टूट चुके हैं। श्रीराम अस्पताल से नयाघाट तक का मुख्य मार्ग लगभग गायब हो गया है। यहां सिर्फ मिट्टी ही मिट्टी है। मुख्य मार्ग से श्रीरामजन्मभूमि व रायगंज, रामघाट जाने वाली गलियों को भी खोद डाला गया है। जिससे इन रास्तों पर जाने के लिए लोग वैकल्पिक रास्ते खोज रहे हैं। बरसात के दिनों में इस मार्ग का सबसे बुरा हाल होगा, कीचड़ हो जाने से श्रीरामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन को आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी होगी। संवाद

दंतधावनकुंड से श्रीराम अस्पताल मार्ग

मुख्य मार्ग (रामपथ) का यह हिस्सा मिट्टी के ढेर में बदल गया है। मंगलवार-बुधवार को हुई हल्की बारिश से ही कीचड़ हो गया। इससे फिसलन बढ़ गई और कई दो पहिया व ई-रिक्शा आदि पलट गए। इसी मार्ग से श्रीरामजन्मभूमि पथ भी जुड़ा है। नाली के पानी से हो रहे कीचड़ से पैदल चलना भी मुश्किल है। बिरला धर्मशाला के सामने बीच सड़क को भी खोद दिया गया है। बगल के चार पांच फुट के रास्ते से एक-एक कर वाहन किसी तरह निकल रहे हैं।

सीओ कार्यालय के पास आवागमन बाधित

टेढ़ी बाजार से कुछ दूरी पर स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय मोड़ पर पुलिया निर्माण के चलते कई माह से आवागमन बाधित है। कार्यदाई संस्था ने करीब आठ फुट का एक वैकल्पिक रास्ता बनाया है। जिस पर मिट्टी का ढेर लगा है। टैंकर से पानी डालने पर यहां कीचड़ हो जाता है। बरसात में तो सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर से कीचड़ फैल जाएगा। जिससे पैदल चलना भी नामुमकिन हो जाएगा।

टेढ़ी बाजार चौराहे पर रास्ता बंद

टेढ़ी बाजार चौराहे पर भी रास्ता बाधित है। यहां भी बीच सड़क पर नाला निर्माण चल रहा है। बगल से निकलना जान जोखिम में डालने के समान है। यहां से एक रास्ता रेलवे स्टेशन के नव निर्माणाधीन प्रवेश द्वार को होते हुए महोबरा बाजार का जाता है। जहां रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। ऐसे में अयोध्या आने का यही एक मात्र रास्ता है।


बह्म बाबा का स्थान, फैली मिट्टी

पराग डेयरी के पास स्थित बह्म बाबा के स्थान के सामने मार्ग की हालत इस कदर खराब है कि इसे देख लोग अपना रास्ता बदल दे रहे हैं। यहां पुलिया का निर्माण पूरा हो चुका है, खुदाई की मिट्टी सड़क पर फैली है जो पानी में मिलकर कीचड़ में बदल गई है। यहां से निकलने की कोशिश में अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात में यह मार्ग इस कदर कीचड़ में बदल जाएगा कि यहां से निकलना दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed