फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traffic jam on highway

हाईवे पर खड़े हो गए वाहन

Tue, 25 Jun 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic  jam on highway
अयोध्या। सहादतगंज के निकट सड़क निर्माण के चलते हाईवे पर मंगलवार को करीब 25 किमी. लंबा जाम लग गया। गर्मी व उमस के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी दिखीं। एनएचआई की ओर से यातायात व पुलिस महकमे को पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई थी। इस वजह से वाहनों को निकालने में लोगों को पसीने आ गए। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ढाई घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

थाना कैंट अंतर्गत सहादतगंज हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बूथ नंबर-1 के पास अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर एनएचआई द्वारा सड़क का पैच वर्क कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते हाईवे की एक लेन एनएचआई द्वारा बंद कर दी गई। देखते ही देखते एक लेन पर करीब 25 किमी. तक जाम लग गया। हालांकि दूसरी लेन पर आवागमन सुचारु था।
जाम की सूचना के बाद सक्रिय हुई यातायात पुलिस के साथ थानों की फोर्स ने एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन का आवागमन शुरू कराया लेकिन जाम लंबा होने के कारण वाहन सड़क पर रेंगते रहे।
करीब ढाई घंटे बाद शाम करीब 4 बजे सड़क निर्माण खत्म होने पर आवागमन बहाल हो सका। सूचना पर पहुंची थाना कैंट, रौनाही, रुदौली, पटरंगा पुलिस यातायात बहाल कराने के लिए घंटों जूझती रहीं।

उमस के चलते जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। टीएसआई इंद्रजीत यादव ने बताया कि एनएचआई द्वारा पूर्व में कार्य कराने के चलते एक लेन बंद करने की जानकारी नहीं दी गई थी। शाम करीब 4 बजे के बाद जाम बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed