फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   traffic diversion

Ayodhya News: मकर संक्रांति पर 14 व 15 जनवरी को सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Sat, 14 Jan 2023 11:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2023 11:16 AM IST
सार

यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि यह डायवर्जन 14 जनवरी को सुबह 4 बजे से 15 जनवरी को रात्रि 8 बजे तक लागू रहेगा। बताया कि भीड़ खत्म न होने पर इसे आवश्यकतानुसार बढाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
traffic diversion
मकर संक्रांति पर 14 व 15 जनवरी को अयोध्या मुख्य मार्ग पर सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध - फोटो : फाइल

विस्तार

मकर संक्रांति पर 14 व 15 जनवरी को अयोध्या मुख्य मार्ग पर सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसको लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि यह डायवर्जन 14 जनवरी को सुबह 4 बजे से 15 जनवरी को रात्रि 8 बजे तक लागू रहेगा। बताया कि भीड़ खत्म न होने पर इसे आवश्यकतानुसार बढाया भी जा सकता है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वह जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

विज्ञापन


यहां रहेगा रूट डायवर्जन
-अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कॉमर्शियल वाहन, ऑटो, विक्रम का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। सभी प्रकार के वाहन महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, बालू घाट बैरियर होते हुए साकेत बैरियर तक ही आएंगे-जाएंगे।
विज्ञापन

-लकडमंडी चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को लोलपुर हाइवे बस्ती की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा।
-लकडमंडी चौराहा व दुर्गागंज माझा की ओर से पुराना सरयू पुल की तरफ आने वाले दो पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
-बाहरी जनपदो से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन साकेत पेट्रोल पंप बैरियर तक ही आएंगे।
-बंधा तिराहा (नयाघाट) से अंदर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा।
-साकेत पंप बैरियर से ऑटो, विक्रम बालूघाट बैरियर, रामघाट चौराहा, आशिफबाग, महोबरा चौराहा, गुप्ता होटल से होकर जाएंगे।
-साकेत बैरियर से नयाघाट की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
-दीनबंधु से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
-रामघाट चौराहे से हनुमानगढी की तरफ एवं दीनबंधु आंख अस्पताल की तरफ चार पहिया एवं दो पहिया वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
-श्रीराम अस्पताल तिराहा व दंतधावन कुण्ड तिराहा से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
-अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोबरा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
-लखनऊ, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग
-साकेत पेट्रोल पंप के बाएं खाली मैदान पार्किंग (भारी वाहन)
-साकेत पेट्रोल पंप के दाहिने खाली मैदान पार्किंग (भारी वाहन)
-फटिक शिला का खाली मैदान पार्किंग (चार पहिया, दो पहिया)
-बिजली घर का पक्का-कच्चा मैदान पार्किंग (चार पहिया, दो पहिया)
-अयोध्या शहर की तरफ से आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम में पार्क करेंगे। (चार पहिया, दो पहिया)
-सूर्या पैलेस के दाहिने खाली मैदान पार्किंग (भारी वाहन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed