फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traders troubled

Ayodhya News: छापों से परेशान व्यापारियों ने उठाई आवाज

Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled
अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त एसआईबी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का आरोप है कि शुक्रवार को जिले में विभाग के अफसरों ने दुकान पर छापा मारा। इससे व्यापारियों में भय का वातावरण पैदा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के निर्देश के विपरीत छापा की कार्रवाई को बंद किया जाए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त आरएस विद्यार्थी ने बताया कि किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। दो महीने के अभियान के तहत प्रदेश से भेजी गई व्यापारियों की सूची के अनुसार सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। व्यापारियों को कोई परेशानी हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। संयुक्त आयुक्त एसआईबी धनंजय सिंह ने बताया कि इन दिनों अभियान के तहत बोगस फर्मों का सत्यापन किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष कविंद्र साहनी, महामंत्री रमेश चौरसिया, महानगर महामंत्री प्रेम नाथ राय, युवा जिला अध्यक्ष मानव मेहरोत्रा, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जांच अभियान से परेशान न हो व्यापारी : अपर आयुक्त
अयोध्या। राज्य कर विभाग के अपर आयुक्तआरएस विद्यार्थी ने शुक्रवार शाम विज्ञप्ति में कहा कि व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बताया कि बोगस पंजीकरण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें फर्मों का सत्यापन किया जा रहा है। किसी भी ईमानदार एवं नियमित कर दाता का उत्पीड़न नहीं होगा। किसी प्रकार की समस्या आने पर राज्य कर विभाग के अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed