फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Traders have 48-hour ultimatum

व्यापारियों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Tue, 14 Feb 2017 12:12 AM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traders have 48-hour ultimatum
अयोध्या में व्यापारी पर हुए हमले के विरोध में राजद्वार मंदिर पर बैठक करते व्यपारी। - फोटो : अमर उजाला
नजरबाग में कारखाने में रविवार को घुसकर व्यापारी व उसके नौकर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात नागा साधुओं के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को व्यापारियों ने बैठक कर 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात करेगा।  थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि दिनेश्वर पांडेय ने बताया कि मारपीट के मामले में मिश्रीलाल अग्रहरि की तहरीर पर भवनाथ दास के दो अज्ञात शिष्यों के खिलाफ धारा 307, 308, 147,148 भादंवि के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ व्यापारियों ने राजद्वार पर बैठक कर व्यापारी पर जानलेवा हमले की घटना की निंदा की। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने के लिए इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। अब व्यापारी समाज ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में व्यापारियों ने फैसला लिया कि यदि आरोपियों की 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं किया जाएगा तो व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा। बैठक में सुफल चंद्र मौर्य, प्रेम सागर मिश्र, बालकृष्ण वैश्य, विनोद पोरवाल, शंकर लाल पारीख, सुनील सेठे, अश्विनी गुप्त, रामजी मिश्र, जय प्रकाश, ध्रुव मोदनवाल, लालजी, ध्रुवराज प्रजापति, नंदलाल गुप्त, अंकुर गुप्त, पंकज, जितेंद्र, अमित सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed