फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Toll tax hike, recovery started at new rates

टोल टैक्स में बढ़ोतरी, नए दरों पर वसूली शुरू

Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Toll tax hike, recovery started at new rates
अयोध्या। भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) द्वारा राजमार्गों पर टोल में की गई वृद्धि शुक्रवार से लागू हो गई। पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की दरों में वृद्धि के बाद अब टोल टैक्स में वृद्धि के चलते वाहन स्वामियों की जेब पर चपत पड़ रही है।
विज्ञापन

पहले अयोध्या से लखनऊ तक का सफर करने के लिए चार पहिया वाहन मालिकों को एक तरफ का टोल टैक्स करीब 100 रुपये देना पड़ता था, टोल टैक्स में वृद्धि के बाद अब यह बढ़कर 115 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

रौनाही टोल प्लाजा पर एक अप्रैल को बढ़े दरों की जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं थी, हालांकि फास्टैग से पेमेंट करने वालों को इसका पता नहीं चला लेकिन कैश पेमेंट करने वाले वाहन चालक बढ़े दामों को लेकर टोलकर्मियों से उलझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के दामों के बाद शुक्रवार को टोल टैक्स में 10 से 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू हो गई। इसमें एक बार की यात्रा, दोनों तरफ की यात्रा, मासिक पास, जिले की रजिस्टर्ड वाहनों पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स की दरों में 10 रुपये से 65 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
अयोध्या- लखनऊ राजमार्ग पर स्थित रौनाही टोल प्लाजा पर भी एक अप्रैल को बढ़े दरों से वसूली जारी हो गई। हालांकि इसकी जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं थी।
वहीं, फास्टैग से पेमेंट करने वालों को इसका पता ही नहीं चला लेकिन कैश पेमेंट करने वाले वाहन चालक बढ़े दामों को लेकर टोलकर्मियों से उलझते रहे।
टोल पर शुक्रवार को कार से लखनऊ जा रहे फैजाबाद निवासी तौकीर बेग ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों ने पहले से ही परेशान कर रखा है। रही सही कसर टोल टैक्स में वृद्धि ने पूरी कर दी।
व्यवसाय के लिए सफर करना मजबूरी है, ऐसे में बढ़ा हुआ टैक्स तो देना ही होगा। बस्ती निवासी रमेश कुमार ने कहा कम से कम इसकी जानकारी वाहन स्वामियों को होनी चाहिए, इसके लिए एनएचआई को व्यापक प्रचार प्रसार करना चाहिए था।

कहा ऐसी ही दाम बढ़ते रहेंगे तो अब कार से चलना आसान नहीं होगा। वहीं, रौनाही टोल प्लाजा के अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि नई दरों पर आज से वसूली शुरू कर दी गई है। इसकी सूची टोल पर चस्पा कर दी गई है।
एक अप्रैल से बढ़ी हुई दरें(रुपये में)
वाहन के प्रकार एक तरफ की यात्रा दोनों तरफ की यात्रा मासिक पास जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहन
कार-जीप आदि 115 170 3775 55
लाइट कॉमर्शियल वाहन 185 275 6095 90
बस व ट्रक 385 575 12775 190
तीन पहिया कॉमर्शियल वाहन 420 625 13935 210
भारी वाहन 600 900 20035 300
ओवरसाइज वाहन 730 1100 24390 365
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed