{"_id":"0511d4a6753dbe8da7a776f83bf43aed","slug":"toilets-will-be-made-in-mp-model-village-branv-and-tinduli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आदर्श गांव बरांव व तिंदौली में बनेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आदर्श गांव बरांव व तिंदौली में बनेंगे शौचालय
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम योगश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित जनपद पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में सांसद आदर्श गांव बरांव और तिंदौली में स्वच्छ शौचालय पर 60 लाख रुपये खर्च करने का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा कई अन्य अहम बिंदुओं पर समिति ने फैसला लिया।
सभागार में हुई बैठक में जिले स्तर पर उपलब्ध 5.7 लाख रुपये की धनराशि समग्र ग्राम रतनपुर में खर्च करने का अनुमोदन किया गया। साथ ही केंद्रांश के 59.70 लाख रुपये सांसद आदर्श ग्राम बरांव व तिंदौली में स्वच्छ शौचालय के निर्माण पर खर्च का अनुमोदन किया गया।
बीकापुर को छोड़ अन्य तहसीलों, ब्लॉकों व मुख्यालय पर विशेष स्वच्छता अभियान के तहत होर्डिंग्स लगाने का भी निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालयों में स्वच्छता के लिए प्रभातफेरी निकाली जाएगी। बैठक में सीडीओ, पीडी, डीपीआरओ आदि मौजूद रहे।