{"_id":"603be6948ebc3ee9620c4eb8","slug":"today-the-public-will-be-vaccinated-in-three-sessions-faizabad-news-lko56725999","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तीन सत्रों में जनता को लगाई जाएगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तीन सत्रों में जनता को लगाई जाएगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार से जनता का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पहले दिन तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन दो सरकारी व एक निजी अस्पताल को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। टीकाकरण के लिए रविवार को कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।
आमजन के लिए सोमवार से शुरू होने वाले टीकाकरण में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों व 45 से 60 वर्ष तक के विभिन्न बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को मौका दिया जा रहा है। इसके लिए कोविन 2.0 पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। यह सोमवार से ही क्रियाशील हो जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार को पहले दिन तीन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
इसमें दो सरकारी अस्पताल जिला चिकित्सालय पुरुष और मेडिकल कॉलेज दर्शननगर व एक निजी अस्पताल राजराजेश्वरी चिकित्सालय है। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क व निजी अस्पताल में 250 रुपये भुगतान करने के बाद वैक्सीनेशन किया जाएगा। कोविन 2.0 पोर्टल में टीकाकरण स्थल को कॉविड वैक्सीनेशन सेंटर सीवीसी का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
राजकीय स्वास्थ्य इकाई को जी-सीवीसी का नाम दिया गया है। इसमें राजकीय स्वास्थ्य इकाई है, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरी स्वास्थ्य इकाई, जिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज होंगे। जबकि निजी स्वास्थ्य इकाई को पीसीवीसी का नाम दिया गया है। निजी अस्पतालों में 250 रुपये में टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि किसी भी स्वास्थ्य इकाई को सेंटर बनाने के लिए वैक्सीन के रख-रखाव के लिए कोर्ट चैन की क्षमता, प्रतीक्षा वैक्सीनेशन व उसके उपरांत देखरेख हेतु समुचित कमरे की उपलब्धता होना चाहिए।