फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tight security will remain on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 13 Jan 2016 11:26 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर अयोध्या के सरयू घाट पर स्नान और दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा खाका तैयार कर ड्यूटी आवंटित कर दी है। सुरक्षा और निगरानी के मद्देनजर अयोध्या क्षेत्र को चार जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है। शासन की ओर से सरयू में तैनाती के लिए एक कंपनी बाढ़ राहत दल भी आवंटित की गई है।
विज्ञापन


सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर धर्मस्थलों स्थित नदियों में स्नान और दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ती है। इसी को लेकर पुलिस महकमे ने सुरक्षा को लेकर कवायद शुरू करते हुए पुख्ता सुरक्षा का खाका खींचा है। इसके चलते बुधवार को फोर्स की ड्यूटी भी आवंटित कर दी गई।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को चार जोन व 11 सेक्टर में बांट मजिस्ट्रेटों के साथ राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि नया व पुराना सरयू घाट समेत नागेश्वरनाथ व हनुमानगढ़ी को जोन बनाया गया है। यहां एक-एक राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सेक्टरों की कमान उपनिरीक्षकों को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पहले से तीन कंपनी पीएसी मौजूद है। सरयू में डूबने की घटना पर लगाम के लिए पीएसी की एक कंपनी बाढ़ राहत दल जिले में पहुंच गया है। इस दल के जवानों को लाइफ जैकेट व मोटरबोट के साथ सरयू में तैनात किया जा रहा है। यातायात पुलिस को आवागमन और पार्किंग की व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed