{"_id":"57e417544f1c1bf012a82e0a","slug":"three-trampled-by-truck-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने तीन को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने तीन को रौंदा, एक की मौत
फैजाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार को हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के मलेथू खुर्द मोड़ पर पेड़ से टकराने के बाद घायल पड़ा बाइक सवार युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा थाना क्षेत्र के लखनऊ-फैजाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक ट्रक ने दो साइकिलों पर सवार तीन लोगाें को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों को सीएचसी बनीकोडर भेजा गया है। पुलिस ने मृत युवक के शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
नेशनल हाईवे पर गनौली पेट्रोल पंप के पास रात करीब आठ बजे दो साइकिलों पर सवार तीन लोग फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने दोनों साइकिल सवारों को टक्कर मार दी।
इसमें गनौली गांव निवासी रामबली (32) पुत्र श्यामलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसी गांव निवासी सुशील कुमार (45) व राघव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बनीकोडर जिला बाराबंकी भेजवाया गया।
विज्ञापन
पटरंगा थाना प्रभारी लालता प्रसाद साहू ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को चालक लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
पेड़ से टकराई बाइक, युवक जख्मी : इनायतनगर थाने की हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के कनावां मार्ग पर गुरुवार सुबह मलेथू खुर्द गांव के मोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक असंतुलित होकर आम के पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के वक्त घायल युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सुल्तानपुर जिले के कूड़ेभार थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी दिलशाद सुबह करीब नौ बजे बाइक से जा रहा था। मलेथू खुर्द मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से जा टकराया।
दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।