फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three teenagers thief cought

छत काट कर चोरी करने वाले तीन किशोर दबोचे

Wed, 24 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three teenagers thief cought
चोर - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली से चंद कदम दूर स्टेशनरी दुकान की छत काट नकदी पार करने वाले तीन किशोरों को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। इन किशोरों ने अपना गिरोह बना रखा था। कमाई के चक्कर में इनके परिवार वाले भी शह दे रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के सहारे हत्थे चढ़े किशोरों की कहानी ने पुलिस को भी भौचक्का कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस सभी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई कर रही है। सोमवार रात चौक लायडगेट स्थित एक स्टेशनरी प्रतिष्ठान में चोरी का मामला प्रकाश में आया था। पीड़ित दुकानदार को सीसीटीवी फुटेज में एक 11-12 साल के बच्चों की करतूत मिली थी। जो प्रतिष्ठान के कैश दराज से नकदी समेटते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था।
विज्ञापन


तहरीर पर फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो पुलिस किशोरों के एक गिरोह तक पहुंच गई। पुलिस ने शहर के ही रहने वाले तीन किशोरों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। किशोरों ने बताया कि वे लोग पहले से रेकी कर तय कर लेते थे कि वारदात कहां करनी है और इसके बाद सबकी भूमिका बांट दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय समय पर मौके पर पहुंच सभी अपने काम में लग जाते थे और माल बटोरने के बाद निकल लेते थे। गिरोह ने शहर के कई इलाकों में चोरी की वारदात अंजाम दी, लेकिन कभी पुलिस के हाथ नहीं लगे। इन किशोरों के परिवार वालों को उनकी करतूत की जानकारी थी, लेकिन लोभ के कारण उन्होंने कभी विरोध नहीं किया। प्रकरण में प्रतिष्ठान मालिक अयोध्या कोतवाली के भीखापुर निवासी अजय चतुर्वेदी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed