फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three more corona patients met in the district

जिले में मिले तीन और कोरोना मरीज

Fri, 22 May 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three more corona patients met in the district
जिले में मिले तीन और कोरोना मरीज
विज्ञापन

एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 45
अयोध्या। जिले में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लखनऊ से आई रिपोर्ट में तीन और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो मरीज विकासखंड पूरा बाजार व एक तारुन ब्लॉक के प्रवासी हैं। इस तरह जिले में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 45 पहुंच गई है।
जिले में भारी संख्या में पहुंच रहे प्रवासी श्रमिक जनपद वासियों के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में तीन और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक मरीज पूरा ब्लॉक के कस्तूरीपुर का ही निवासी है, जो तीन अन्य संक्रमितों के साथ लौटा था। अन्य संक्रमितों को बृहस्पतिवार को ही आइसोलेट किया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद उसे भी मसौधा फेसिलिटी क्वारंटीन से झुनझुनवाला में शिफ्ट किया गया है। दूसरा मरीज पूरा ब्लॉक के कोडरी का निवासी है, जो 11 मई को अपने भाई के साथ मुंबई से लौटा है। 16 मई को दोनों भाइयों ने मेडिकल कालेज दर्शननगर में स्क्रीनिंग कराकर नमूना दिया था और होम क्वारंटीन हो गए थे। रिपोर्ट में एक भाई पॉजिटिव है और दूसरा नेगेटिव आया है। जब रिपोर्ट प्राप्त हुई तो मरीज घर पर ही मौजूद था। हालांकि मरीज में किसी प्रकार का लक्षण भी नहीं था, इससे हर कोई हतप्रभ है। जबकि साथ में आया दूसरा भाई भी नेगेटिव है।
विज्ञापन

तीसरा मरीज तारुन ब्लॉक के मिश्र का पुरवा की गर्भवती महिला पाई गई है, जो यहां अपने मायके में निवास करती है। महिला की ससुराल गोंडा जिले में बताई जा रही है। इसे बृहस्पति वार को ही मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, अब रिपोर्ट आने पर उसे भी आइसोलेट किया गया है। बीडीओ पूरा बाजार केडी गोस्वामी ने बताया कि महिला के पति का ननिहाल पूराबाजार के ददेरा गांव में है और मौजूदा समय मे वह ददेरा में ही रुका है। इसलिए पति को भी क़वारन्टीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों मामलों की पुष्टि करते हुए सीडीओ प्रथमेश कुमार ने बताया कि अब जिले में कुल एक्टिव केस 45 हो गए हैं। शुक्रवार को कुल 37 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें तीन पॉजिटिव आए है, शेष की रिपोर्ट नेगेटिव है। बताया कि मौजूदा समय में जिले में कुल 52 मरीज भर्ती हैं। कोविड एल-1 हॉस्पिटल में 27, झुनझुनवाला कॉलेज में 15 व मेडिकल कालेज में 10 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसमें छह अंबेडकरनगर व एक सुल्तानपुर का है। अभी भी 312 की रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई है। जिले के छह इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। जबकि कंटेन्मेंट जोन की संख्या 29 है।

इनसेट
कोरोना संक्रमित केो परिवारीजन एंबुलेंस से भेजे गए अस्पताल
हैदरगंज। थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक को कोविड-19 के उपरांत शुक्रवार को उसके परिवार के चार सदस्यों को भी जांच के लिए एंबुलेंस से भेजा गया । इस दौरान उप जिलाधिकारी बीकापुर दिग्विजय सिंह, सामुदायिकज स्वुास्थ्य केंद्र तारुन के अधीक्षक वेद प्रकाश त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी अतुल वर्मा, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही । गांव में गणना के लिए राजस्व निरीक्षक के दिशा निर्देशन में कई टीमें भेजी गई । परंतु गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा थर्मल स्कैनिंग ना कराए जाने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र मोदनवाल ने इसकी शिकायत मौजूद अधिकारियों से की । देर शाम तक खबर लिखे जाने तक गांव में किसी भी ग्रामीण की थर्मल स्कैनिंग नहीं की गई थी । जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर सैनिटाइजर का कार्य किया गया । बृहस्पतिवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी बीकापुर कोमल प्रसाद मिश्र खुटेहना गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था । थानाध्यक्ष हैदरगंज अवनीश कुमार चौहान अपनी पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखाई दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed