फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   three killed, one serious

Ayodhya News: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर

Tue, 06 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 06 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
three killed, one serious
बरईपारा गांव के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
मिल्कीपुर (अयोध्या)। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर कुमारगंज क्षेत्र में सोमवार देर रात विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार लोग सुल्तानपुर से एक निमंत्रण से लौट रहे थे। मृतकों में दो रिश्तेदार और एक कार चालक है।
विज्ञापन

यह हादसा बरईपारा गांव के पास हुआ। कोतवाली नगर के निरालानगर निवासी राकेश श्रीवास्तव (54) अपने पुत्र रत्नाकर (34) व एक रिश्तेदार अंकुर श्रीवास्तव (35) निवासी शिवनगर के साथ कार से निमंत्रण में शामिल होने सुल्तानपुर के बल्दीराय इलाके में गए थे। कार कृष्ण कुमार पांडेय (45) निवासी बिछिया थाना कैंट चला रहा था। सुल्तानपुर से लौटते समय अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर बरईपारा गांव के पास सोमवार रात करीब 11:30 बजे विपरीत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई और कार सवार चारों घायलाें को बाहर निकालकर कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. अनमोल पाठक ने कृष्ण कुमार पांडेय व अंकुर श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। राकेश श्रीवास्तव व रत्नाकर की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान राकेश ने भी दम तोड़ दिया। रत्नाकर की हालत गंभीर बनी हुई है। कुमारगंज थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुग्गीलाल के नाम से मशहूर थे बैनामा लेखक राकेश
मृतक राकेश श्रीवास्तव अपने उपनाम जुग्गीलाल के नाम से मशहूर थे। वह कचहरी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के सामने बैनामा लेखक का कार्य करते थे। अपने मृदुल व्यवहार से वह काफी लोकप्रिय भी थे। उनके दो पुत्र रत्नाकर व दीपांकर उन्हीं के साथ बैनामा लेखन में मदद व स्टांप बेचने का कार्य करते हैं। अंकुर श्रीवास्तव के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों कोहराम मच गया। शोक में कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा लेखकों ने कामकाज नहीं किया।


इयरफोन लगा ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा
हनुमतनगर (अयोध्या)। ट्रैक पार कर रहे युवक की मंगलवार को रुदौली क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह गौहन्ना गांव की क्रॉसिंग पर हुई। युवक की पहचान रौनाही क्षेत्र के देवराकोट निवासी धर्मेंद्र कुमार (18) के रूप में हुई। वह अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। ग्रामीणों के मुताबिक धर्मेंद्र इयरफोन लगाकर बात करते हुए रेल ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान ट्रेन आ गई। धर्मेंद्र उसकी चपेट में आ गया। रुदौली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed