फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three Darrah door roof collapses, one injured

तीनदरा द्वार की छत ढही, एक जख्मी

Fri, 15 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three Darrah door roof collapses, one injured
फैजाबाद में शुक्रवार को तीनदरा द्वार की ढही छत। - फोटो : अमर उजाला
नवाबी युग के स्थापत्य कला के  सौंदर्य की शानदार इबारत ऐतिहासिक तीनदरा के एक हिस्से की छत शुक्रवार सुबह भरभराकर ढह गई। हादसे में एक दुकानदार घायल हो गया। गनीमत रही कि घटना सुबह के  वक्त हुई, वरना कई लोग हताहत हो जाते।
विज्ञापन


मौके पर मची अफरातफरी के बीच पहुंचे प्रशासन और पुलिस की टीम ने चौक को सील कर रेस्क्यू अभियान चलाया। ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने दरे के नीचे की दुकानें बंद करा दीं। लेकिन जर्जर दरों से हो रहे हादसों को लेकर अभी भी कोई पुख्ता कवायद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


कोतवाली से मात्र चंद कदम दूर चौक के जिस दरे की छत गिरी है, उसमें वर्ष 2012 में दंगे के दौरान आग लगा दी गई थी। इसमें छत की बल्लियां जलकर कमजोर हो गई थीं। लेकिन जिला प्रशासन ने मरम्मत को लेकर एक-दूसरे विभागों पर टालमटोल कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बारिश शुरू हुई तो उसके कुछ ही देर बाद तीनदरे के पश्चिमी हिस्से की एक छत ढह गई। इसके नीचे कई दुकानें हैं। मगर वे खुली नहीं थी। हादसे में एकमात्र फेरी दुकानदार संतोष कुमार सोनकर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया।


सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने चौक की ओर आने वाले सभी मार्गों को तत्काल रोक दिया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दरे के नीचे से पैदल आवागमन भी ठप कर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा मलबे को हटाना शुरू किया। इसमें तकरीबन चार घंटे लग गए। इसके कारण चौक की दुकानदारी प्रभावित रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed