{"_id":"8621954ee551bb995041501fdef41f41","slug":"three-bdc-and-1899-gram-panchayat-officer-unopposed-elected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बीडीसी और 1899 ग्रापंस निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बीडीसी और 1899 ग्रापंस निर्विरोध निर्वाचित
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत उपचुनाव-2016 में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। जिले में रिक्त तीनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ 1899 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं जिले के सात ब्लॉकों में 28 पदों के लिए 21 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। उपचुनाव के बाद भी जिले में 129 ग्रापंस पद रिक्त रह गए हैं।
जिले में रिक्त 2056 ग्राम पंचायत सदस्य के साथ ही तीन बीडीसी सदस्य के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन और जांच के बाद बुधवार को नामवापसी का दिन था। देर रात तक आई सूचना के मुताबिक, अब कुल 28 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 21 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 1899 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
129 पद रिक्त हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, हैरिंगंटनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुकीमपुर वार्ड संख्या सात, मिल्कीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अंजरौली वार्ड संख्या 169 और रुदौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सराय मुगल वार्ड संख्या 112 पर बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
मसौधा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 189 पद के सापेक्ष 172 निर्विरोध चुने गए और 17 पद रिक्त रह गए। पूराबाजार में 216 के सापेक्ष 192 निर्विरोध, 19 रिक्त और पांच पर मतदान, सोहावल में 152 में 114 निर्विरोध, 31 रिक्त और सात पर मतदान होगा।
मयाबाजार के 297 रिक्त पदों के सापेक्ष 275 निर्विरोध 19 रिक्त, तीन पर मतदान, बीकापुर के 192 रिक्त पदों में 158 निर्विरोध, आठ रिक्त और छह पर मतदान होगा। तारुन के 375 रिक्त के सापेक्ष 364 निर्विरोध, 11 रिक्त रह गईं।
हैरिंग्टनगंज के 98 में 96 निर्विरोध, दो रिक्त, अमानीगंज के 104 में 90 निर्विरोध, 11 रिक्त और तीन पर मतदान, मिल्कीपुर के 109 में 104 निर्विरोध, दो रिक्त और दो पर मतदान, रुदौली के 289 में 278 निर्विरोध, नौ रिक्त और दो पर मतदान होगा। मवई में रिक्त 156 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो गया।