{"_id":"63fbae74e1b6c0b9a60ebd84","slug":"three-arrested-including-husband-and-wife-125-lakh-cash-recovered-faizabad-news-c-13-1-105234-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पति-पत्नी समेत तीन टप्पेबाज गिरफ्तार, 1.25 लाख नकद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पति-पत्नी समेत तीन टप्पेबाज गिरफ्तार, 1.25 लाख नकद बरामद
Mon, 27 Feb 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। तीनों चित्रकूट जिले के रहने वाले हैं। ये लोगों को धोखा देकर नकली आभूषण को असली बताकर बेचने का धंधा करते थे।
इन्होंने बीते सप्ताह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी की थी। आरोपियों के पास से 1.25 लाख नकद, दो नकली माला, जेवर का वजन करने वाला तराजू व एक तमंचा बरामद हुआ है।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शहर व आसपास के इलाके में सक्रिय टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय थी। शनिवार को एसआई धर्मेंद्र मिश्र, विवेक राय व सर्विलांस टीम के प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की टीम ने रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पर माॅर्चुरी हाउस के पास से आरोपी कालिया, उसकी पत्नी गुड़िया व रवि निवासी शिवरामपुर थाना करवी कोतवाली नगर जिला चित्रकूट को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह लोगों को धोखा देकर उन्हें नकली आभूषण को असली बताकर कम दामों में बेचते थे। उन्होंने बीकापुर में एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करने की वारदात कबूल की। बताया कि पकड़े गए आरोपी काहलया व उसके साथी रवि का आपराधिक इतिहास भी है। सभी पर केस दर्जकर उनका चालान कर दिया गया है।