फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Threatened to implicate the brother of a female friend

अयोध्या: महिला मित्र के भाई को फंसाने के लिए दी थी धमकी

Sat, 11 Feb 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Threatened to implicate the brother of a female friend
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने कबूल किया है कि उन्होंने अपनी महिला मित्र के भाई को फंसाने के लिए यह साजिश रची। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं। आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन के अलावा धार्मिक पुस्तकें व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपियों से अन्य सुरक्षा व जांच एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने शुक्रवार को बताया कि दो फरवरी को अयोध्या के रामलला सदन निवासी मनोज कुमार के मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने श्रीरामजन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। प्रयागराज गए मनोज की सूचना पर थाना प्रभारी रामजन्मभूमि संजीव सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया था। बताया कि जांच टीम द्वारा मनोज के मोबाइल नंबर पर सर्विलांस के माध्यम से विवेचना शुरू की गई थी।
विज्ञापन


इसमें पता चला कि बाबा जान मूसा नाम के एक व्यक्ति द्वारा दिल्ली निवासी बिलाल को उक्त धमकी में फंसाने के उद्देश्य से नेट कॉलिंग करते हुए बिलाल के नाम से धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने अनिल रामदास घोड़के उर्फ बाबा जान मूसा व उसकी पत्नी विद्याशंकर धोत्रे उर्फ जार्ड सतन शाणीएश्वरा निवासीगण स्थायी पता डिगरज महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ राहुरी अहमदनगर महाराष्ट्र व अस्थाई पता बिल्डिंग नंबर-19 मैत्री पार्क सायन ट्रांबे रोड चेंबुर मुंबई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से नौ मोबाइल, एक लैपटॉप, दो लैपटॉप चार्जर समेत कई धार्मिक पुस्तकें, पैन व एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पत्नी के साथ मिलकर अपनी महिला मित्र के भाई बिलाल को फंसाने के लिए उसके मोबाइल नंबर का इंटरनेट के माध्यम से दुरुपयोग करते हुए रामजन्मभूमि व दिल्ली मेट्रो को उड़ाने की धमकी दी थी।


बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर केस में आईपीसी की और धाराएं बढ़ाई गई हैं। बताया कि अभी कई सुरक्षा व जांच एजेंसियों द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed