फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There will be carvings like Ram temple on the stones of the terminal building of the airport

एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के पत्थरों पर होगी राम मंदिर जैसी नक्काशी

Sat, 02 Jul 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
There will be carvings like Ram temple on the stones of the terminal building of the airport
अयोध्या। निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल की बिल्डिंग के पत्थरों पर श्री राम मंदिर के पत्थरों जैसी नक्काशी होगी। श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण उसी तर्ज पर किया जा रहा है जैसे राम मंदिर का हो रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी शुक्रवार को डीएम नितीश कुमार को निरीक्षण के दौरान एएआई व कार्यदायी संस्था के अफसरों ने दी। डीएम ने निदेशक विमान पत्तन लालजीत राम, परियोजना प्रभारी राजीव कुलश्रेष्ठ व सहायक महाप्रबंधक सिविल जेपी सिंह के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट के रन-वे व टर्मिनल बिल्डिंग का भ्रमण कर कार्य की प्रगति जानकारी ली।
विज्ञापन

परियोजना प्रभारी ने बताया कि रन-वे का 30 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। टर्मिनल बिल्डिंग का 18 फीसदी निर्माण कार्य हो चुका है। बिल्डिंग के सभी 93 कालमों के निर्माण का कार्य 30 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग मैटीरियल व पत्थरों से शेष कार्य किया जाएगा। बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण उसी तर्ज पर किया जा रहा है जैसे राम मंदिर का हो रहा है। पत्थरों पर नक्काशी भी वैसा ही होगी।

प्रभारी परियोजना ने बताया कि दिसंबर 2022 तक रन-वे व टर्मिनल बिल्डिंग सहित फेज-1 का संपूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम ने एयरपोर्ट के निरीक्षण के बाद लोक निर्माण विभाग से बनाए जा रहे अयोध्या-सुल्तानपुर मार्ग एनएच-330 से एयरपोर्ट तक निर्माणाधीन डेढ़ किमी लंबे फोर-लेन मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed