फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There will also be darshan of Brahma, Vishnu and Mahesh in the walls of Ram temple

राम मंदिर के परकोटे में होंगे ब्रह्मा, विष्णु व महेश के भी दर्शन

Tue, 14 Sep 2021 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
There will also be darshan of Brahma, Vishnu and Mahesh in the walls of Ram temple
अयोध्या। राम मंदिर के परकोटे में राम भक्तों को त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु महेश के भी दर्शन होंगे। मंदिर के परिक्रमा पथ पर छह और छोटे-छोटे मंदिर बनाए जाने की योजना ट्रस्ट ने तैयार की है।
विज्ञापन

राम मंदिर की डिजाइन में बदलाव के बाद इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि परिसर में भगवान सूर्य, भगवान गणेश, भगवान शिव, देवी दुर्गा, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा के मंदिर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विभिन्न देवी-देवताओं के ये मंदिर राममंदिर की बाहरी परिधि में परकोटे के भीतर बनाए जाएंगे। अन्य देवी-देवताओं के मंदिर बनाने के लिए भव्य मंदिर की संरचना में पत्थरों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख 20 हजार वर्ग फुट चौड़े और 50 फुट गहरी नींव का निर्माण कार्य अक्तूबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने कहा मंदिर के निर्माण में सीमेंट का कम से कम उपयोग किया जा रहा है क्योंकि सीमेंट ज्यादा गर्मी सोखता है। यूपी के मिर्जापुर से मंदिर के निर्माण के लिए पत्थर मंगवाए जा रहे हैं।

3.5 लाख घन फुट पत्थरों से निर्माण किया जाना है। बताया कि नींव का काम जारी है। अब तक 45 लेयर डाली जा चुकी है। नींव के पूरा हो जाने के बाद अक्तूबर के अंत से या नवंबर के पहले सप्ताह से मंदिर के आधार का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed