फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There was a well-planned conspiracy to riot in the city, seven arrested

शहर में दंगा कराने की थी सुनियोजित साजिश, सात गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
There was a well-planned conspiracy to riot in the city, seven arrested
अयोध्या-पुलिस लाइंस में पत्रकारों से वार्ता करते आईजी कवींद्र प्रताप सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दो धार्मिक स्थलों के गेट पर आपत्तिजनक वस्तुएं और धार्मिक पुस्तक फाड़कर फेंककर दंगा कराने की साजिश रचने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल चार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी महेश मिश्रा हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख है। उसने अपने 10 साथियों के साथ दंगा कराने की साजिश रची थी। उक्त आरोपी धार्मिक स्थलों व शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता पाई। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली की घटना से नाराज थे। आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 26-27 अप्रैल की रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहर की मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद एवं दरगाह जेल के पीछे आपत्तिजनक पोस्टर, मांस व धार्मिक पुस्तक की फटी प्रति डालकर शहर में दंगा फैलाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में एसपी सिटी विजयपाल सिंह, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ सिटी पलाश बंसल, सीओ अयोध्या रामकृष्ण चतुर्वेदी, सीओ यातायात के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर, थाना कैंट व एसओजी टीम को लगाया गया था।
जांच के दौरान घटनास्थल व शहर के विभिन्न स्थानों पर लगेे सीसीटीवी की जांच से कुछ आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस टीम ने इनमें सात आरोपियों को गुरुवार सुबह आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान महेश कुमार मिश्रा निवासी खोजनपुर थाना कोतवाली नगर, प्रत्युष श्रीवास्तव निवासी एल 757 आवास विकास कॉलोनी अमानीगंज, नितिन कुमार ज्ञानचंद्र सिंधी निवासी 858 रीडगंज हमदानी कोठी, दीपक कुमार गौड़ निवासी 8/10/54 नाका मुरावन टोला, बृजेश पांडेय निवासी हौंसिला नगर, शत्रुघ्न प्रजापति निवासी 1/8/31 सहादतगंज कुम्हार मंडी थाना कैंट वविमल पांडेय निवासी उमरहर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई। बताया कि आरोपियों की कुल संख्या 11 है, शेष चार की रिफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपियों के खिलाफ धारा 295, 295ए के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी शैलेश पांडेय के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महेश मिश्रा इसका मुख्य साजिशकर्ता है।
उसने अपने 10 साथियों के साथ मिलकर बृजेश पांडेय के मकान में साजिश रची। यह सभी 26 अप्रैल की रात 10 बजे नाका स्थित वर्मा ढाबा पर एकत्र हुए और वहां से खाना खाने के बाद आरटीओ कार्यालय के पास स्थित बृजेश पांडेय के मकान पहुंचे।
मकान के अंदर महेश मिश्रा एवं प्रत्युष श्रीवास्तव द्वारा फ्लैक्स पर आपत्तिजनक लेख अंकित किया गया। इसके बाद चार बाइक से सभी देवकाली बाईपास होकर देवकाली मंदिर होते हुए बेनीगंज तिराहा पहुंचे।

जहां पीआरवी की गाड़ी देखकर बेनीगंज मस्जिद पर घटना नहीं कर सके और खुर्दाबाद होकर परिक्रमा मार्ग होते हुए कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद में जाकर आपत्तिजनक पोस्टर, मांस व धार्मिक पुस्तक की फटी प्रति डाली।
इसके बाद अन्य स्थानों पर भी यही काम करके सभी कौशलपुरी होकर आरटीओ आफिस के पास बृजेश पांडेय के मकान पर पहुंचे, फिर वहां से अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed