{"_id":"5ddc18db8ebc3e54f143b52f","slug":"theft-in-six-house-and-shop-faizabad-news-lko4942291142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन घरों व दुकानों के ताले टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन घरों व दुकानों के ताले टूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज (अयोध्या)। नगर से सटे ग्राम रामापुर कादीपुर में रविवार की रात आधा दर्जन घरों व दुकानों के ताले तोड़े गए। इनमें कोतवाली के पीछे पोस्ट ऑफिस गली के एक मकान के सामने दरवाजे से ताला तोड़कर 50 हजार का सामान चोरों ने पार कर दिया। इसी तरह नगर से सटे कादीपुर गार्डन में चोर दरवाजे के सामने से ताला तोड़कर घर में घुस गए और लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।
राज देव शर्मा निवासी घर कार का पुरवा कादीपुर के यहां बीती रात घर के सामने के दरवाजा तोड़कर चोर 16 हजार नकद समेत लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। इसी तरह कोतवाली नगर के पीछे पोस्ट ऑफिस गली में अहिल्यादेवी, रुचि गुप्ता के घर से सामने का दरवाजा तोड़कर चोरों ने 50 हजार नगद व कीमती सामान पार कर दिया।
पीड़ित परिवार समेत शादी समारोह में गया था। इसी तरह ग्राम रामापुर में आधा दर्जन दुकानों से ताला तोड़कर अंदर रखा सामान पार कर दिया। इनमें बहादुर नगर चौराहे पर स्थित अर्जुन सिंह की खाद की दुकान से 32 हजार, राजन तिवारी की जनरल स्टोर से पांच हजार नगद व अंगद प्रजापति की पान की दुकान से रखा हुआ सामान चोर उठा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके राणा ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।