फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The woman's body found in canal

नहर में फंसा मिला युवती का शव

Sun, 25 Oct 2015 12:08 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के पकडिय़ा गांव के पास शारदा सहायक नहर में शुक्रवार की सुबह एक युवती का निर्वस्त्र शव नहर के किनारे की झाड़ियों मे फंसा देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रुदौली व मवई थाना पुलिस काफी देर सीमा विवाद में उलझी रही। आखिरकार मवई थाना पुलिस ने शव को नहर की झाड़ियों से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने युवती की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिए जाने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन



पकड़िया गांव के पास शारदा सहायक नहर में शुक्रवार की सुबह नहर के किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव पानी में उतराता दिखाई पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृत युवती के शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। सिर्फ उसके पैरों में पायल मौजूद थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पहले रुदौली कोतवाली और फिर मवई थाना पुलिस को दी। सूचना सीओ संतोष कुमार को दिए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन



दोपहर बाद पहुंचे मवई थानाध्यक्ष ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 24 वर्ष है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शरीर पर चोट के निशान भी मौजूद थे। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed