{"_id":"6414b666e4528dff30094304","slug":"the-weather-changed-its-course-there-was-heavy-rain-and-somewhere-it-was-drizzling-faizabad-news-c-13-1-133507-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मौसम ने बदली करवट, तेज बारिश तो कहीं हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मौसम ने बदली करवट, तेज बारिश तो कहीं हुई बूंदाबांदी
Sat, 18 Mar 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट बदली, सुबह से ही बादल छाए रहे। करीब 12 बजे शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। हालांकि इसके चलते तापमान पर कोई अधिक असर नहीं पड़ा।
अधिकतम 31.5 व न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, इसका असर फसलों पर पड़ने की संभावना है, विशेषकर करीब-करीब तैयार गेहूं की फसलों को नुकसान हो सकता है।
बारिश का क्रम कुछ ही देर चला, उसके बाद कुछ इलाकों में हल्की धूप निकली। इसके चलते वातावरण में उमस बढ़ गई। बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को उमस से तकलीफ भी हुई।
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, आगामी चौबीस घंटे में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कृषि विवि के कृषि वैज्ञानिक एवं निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव ने कहा कि मौसम में हुए अचानक परिवर्तन तथा बूंदाबांदी के चलते कृषि पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। यदि बरसात तेज होती है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। राई की फसल पक कर तैयार है, पानी की वजह से उसके दाने बिखर जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऐसी गेहूं की फसलें जिनमें बाली आ गई है, उनके फूल के झड़ने की संभावना है।