फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   the voteing will be on February 27 in Faizabad

जिले में 27 फरवरी को होगा मतदान

Wed, 04 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
the voteing will be on February 27 in Faizabad
फैजाबाद में बुधवार को रिकाबगंज में आचार संहिता लागू होने के बाद होर्डिंग्स हटवाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही यहां सरकारी मशीनरी पूरी तरह अपने रौ में आ गई है। डीएम-एसएसपी ने खुद आचार संहिता के पालन की कमान संभाली है। एडीएम-एसपी सिटी व देहात से लेकर तहसीलदार और थानाध्यक्ष तक को नेताओं और उनके समर्थकों के होर्डिंग, बैनर-पोस्टर उखाड़ने के साथ इसे चुनाव आयोग की साइट पर अपलोड करने का अभियान दोपहर बाद बुधवार को शुरू हो गया है। इसी के साथ राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान किया। उत्तर-प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा, जिसके पांचवें चरण में फैजाबाद की पांच सीटों समेत कुल 52 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। यहां चुनाव का नोटिफिकेशन दो फरवरी को जारी होगा। 9 फरवरी तक नामांकन, 11 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 13 फरवरी को नामांकन वापसी और 27 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक ने अभी तक की चुनाव तैयारियों पर संतोष जताया है।  चुनाव में लगने वाले कर्मियों और अधिकारियों की सूची बन गई है। चुनाव प्रबंधन व निगरानी से जुड़ी सभी समितियों को गठित कर आयोग को सूचना भेजी जा चुकी है। अब इन्हें सक्रिय किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम विवेक ने बताया कि आयोग की अधिसूचना जारी होते ही बुधवार दोपहर बाद से आचार संहिता लागू हो गई है। जिले में जगह-जगह लगे नेताओं-समर्थकों समेत चुनाव को प्रभावित करने वाले सभी तरह के बैन-पोस्टर, होर्डिंग को साफ कराने का युद्ध स्तर पर अभियान चल रहा है।


सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी इस काम में लगाए गए हैं, इन्हें अपनी कार्रवाई से जुड़ी फोटो चुनाव आयोग की साइट पर अपलोड करनी है, यह काम चल रहा है। अब कोई जनप्रतिनिधि उद्घाटन, शिलान्यास समेत कोई भी ऐसा कार्यक्रम नहीं करेगा, जिससे मतदान प्रभावित हो। उधर, डीएम-एसएसपी का आदेश मिलते ही शहर से लेकर देहात तक होर्डिंग-बैनर और पोस्टर हटाने का काम देर शाम तक जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed