{"_id":"5777f8a84f1c1bd24979b433","slug":"the-truck-hit-the-bus-collision-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतर रोड पर चेक कर रहा था पहिया, आ गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से उतर रोड पर चेक कर रहा था पहिया, आ गई मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात रौजागांव ओवरब्रिज के पास एक मिनी ट्रक ने रोडवेज की खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक के खलासी व रोडवेज बस चालक की मौत हो गई है। घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार भोर तकरीबन तीन बजे रौजागांव ओवरब्रिज के पास सोनौली से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बलिया डिपो की बस अचानक खड़ी हो गई। बस का चालक कैलाश चंद्र निवासी मर्यादपुर जिला मऊ नीचे उतरा और पिछले पहिए में आ रही आवाज को चेक करने लगा।
तभी फैजाबाद की ओर से आ रही मिनी ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मारी। बस कंडेक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि मौके पर ही बस चालक कैलाश व ट्रक के खलासी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने बस चालक व ट्रक के खलासी को मृत घोषित कर दिया। घायल ट्रक चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रुदौली कोतवाल गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि ट्रक के मृत खलासी व घायल चालक का नाम पता नहीं चल सका है।
बस कंडेक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। किसी को भी चोट नहीं आई है।