फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The teacher on duty at the examination subject

परीक्षा में ड्यूटी करते मिले विषय अध्यापक

Fri, 26 Feb 2016 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The teacher on duty at the examination subject
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में शुक्रवार को भी कई जगह अनियमितता पकड़ी गई। कहीं कक्ष निरीक्षकों के पास मोबाइल फोन मिले तो कहीं विषय अध्यापक परीक्षा में ड्यूटी करते पकड़े गए। इसमें किसी के मोबाइल फोन जब्त किए गए तो किसी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया। जेडी ने छह कक्ष निरीक्षक व एक लिपिक को कार्यमुक्त भी कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान प्रश्नपत्र व इंटर चित्रकला आलेखन/प्राविधिक एवं रंजनकला प्रथम प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान/व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार द्वितीय प्रश्नपत्र और एग्रोनामी षष्ठम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक कमला चौहान ने प्रथम पाली में सुलतानपुर जिले के परीक्षा केंद्र क्रमश: जनता इंटर कॉलेज, कूड़ेभार में सघन निरीक्षण के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त कक्ष निरीक्षकों रामशब्द यादव व आरपी मिश्रा और लिपिक शिवशंकर पांडेय को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि श्री चंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, गोशाईगंज, परीक्षा केन्द्र पर कला अध्यापक पवन कुमार को चित्रकला की परीक्षा में ड्यूटी करते पाये जाने पर तत्काल कार्यमुक्त करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को सख्त निर्देश दिया कि बची हुई परीक्षा में विषय अध्यापक को उनके विषय की परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर न तैनात किया जाय।

इसी प्रकार बरौंसा के श्रीमती मर्यादी इण्टर कालेज में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान विज्ञान अध्यापक किरण कुमार पांडेय को कक्ष निरीक्षण करते हुए पाये जाने पर जेडी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए केंद्र व्यवस्थापक रामकृष्ण दूबे को संबंधित कक्ष निरीक्षक के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।

जेडी के सचल दल ने रामरती इंटर कालेज, द्वारिका गंज सुलतानपुर का भी निरीक्षण किया। द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान जेडी कमला चौहान ने सुलतानपुर के ही दादा रामचरण इंटर कालेज, खालिसपुर, कादीपुर और गुलाब सिंह राममिलन सिंह इंटर कालेज, हांसापुर परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया।

गुलाब सिंह राम मिलन सिंह परीक्षा केन्द्र पर चार शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, संजय सिंह, वशिष्ठ नारायण मौर्य और उत्तम सिंह के पास परीक्षा अवधि में मोबाइल फोन मिलने पर जेडी ने तत्काल उनके फोन को जब्त करवा लिया और बाद में डीआईओएस सुलतानपुर के कार्यालय में जमा करवा दिया। इसी केन्द्र पर उत्तम सिंह का आई कार्ड संदिग्ध पाये जाने पर उसे भी जब्त कर लिया गया।

जेडी ने द्वितीय पाली की परीक्षा अवधि में एडी (बेसिक) रामशंकर के नेतृत्व में एक अन्य मंडलीय सचल दल ने फैजाबाद के पं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज, खजुरहट, त्रिलोकी नाथ इंटर कालेज, भरहू खाता और जनता इंटर कालेज, कूड़ेभार सुलतानपुर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और जनता इंटर कालेज के दो कक्ष निरीक्षकों राकेश मणि एवं राकेश तिवारी को कार्य में शिथिलता के आरोप में कार्यमुक्त कर दिया।

जबकि मंडलीय वित्त एवं लेखाधिकारी फैजाबाद मंडल अपर्णा सिंह के मंडलीय सचल दल ने फैजाबाद के क्त्रस्मश: एआईटी इंटर कालेज, जगनपुर आरडी इंटर कालेज, सुच्चितागंज, एमएसनाज इंटर कालेज और बालक राम बालिका इंटर कालेज, सुच्चितागंज में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालायें मनीषा ओझा ने राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कालेज, पिठला एवं संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा कर्मी की कमी पायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed