फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The student set an example of honesty by returning 40 thousand rupees

40 हजार रुपए वापस कर छात्रा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Mon, 07 Mar 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The student set an example of honesty by returning 40 thousand rupees
अयोध्या। बाइक सवार की जेब से गिरे 40 हजार रुपये वापस कर छात्रा ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। जंगलपुर निवासी शिखा पुत्री मुकेश सिंह गोसाईगंज में कोचिंग के लिए आई थी।
विज्ञापन

रामगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची ही थी कि एक बाइक सवार जो तेलिया गढ़ चौराहे की तरफ आ रहा था, उसकी जेब से 40 हजार रुपये रामगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास गिर गए।
विज्ञापन

छात्रा ने रकम उठाकर बाइक सवार को आवाज दी, लेकिन बाइक सवार क्रॉसिंग खुलते ही तेलिया गढ़ की तरफ चलता बना। छात्रा शिखा ने साइकिल से बाइक सवार का पीछा किया, तेलियागढ़ चौराहे पर पहुंची तो वहां जाम लगने के कारण बाइक सवार खड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिखा सिंह ने बाइक सवार को उसके रुपये वापस कर दिए तो बाइक सवार के आंसू छलक आए। वह उक्त रकम से कुछ धन छात्रा को देने लगा लेकिन छात्रा ने यह धन लेने से इनकार कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने शिखा की इस ईमानदारी से प्रभावित होकर उसकी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed