फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The silver crown of God stolen from the temple located in the Yellow Zone

यलो जोन में स्थित मंदिर से भगवान के चांदी के मुकुट चोरी

Sat, 06 Mar 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
The silver crown of God stolen from the temple located in the Yellow Zone
अयोध्या-मंदिर सिया पिया में चोरी के बाद भगवान के इसी विग्रह से गायब हुआ मुकुट - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अति विशिष्ट सुरक्षा घेरे वाले यलो जोन में स्थित एक मंदिर से दिन दहाड़े भगवान के विग्रह पर लगे चांदी के दो मुकुट गायब हो गए। महंत के अनुसार भगवान के विग्रह व उस पर लगे मुकुट सैकड़ों वर्ष पुराने हैं। सूचना पर सीओ अयोध्या, थाना प्रभारी रामजन्मभूमि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है।
विज्ञापन

थाना रामजन्मभूमि अंतर्गत रामकोट क्षेत्र के विभीषण कुंड वार्ड में स्थित सिया पिया मंदिर में भगवान श्रीराम और जानकी के माथे पर लगे चांदी का मुकुट चोरी हो गये। मंदिर के महंत श्रीकांता शरण ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पूजन के उपरांत वह ऊपर स्थित अपने कमरे में विश्राम करने चले गए थे। मंदिर में रहने वाले करीब आठ महिला-पुरुष व बच्चे शिष्य मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

मंदिर में निर्माण कार्य भी चल रहा है। सुबह करीब 10:30 बजे वह नीचे आए तो देखा कि मंदिर का पट खुला हुआ था। पास गए तो देखा भगवान राम-जानकी के सिर पर लगे चांदी के मुकुट गायब थे। बताया कि मंदिर में स्थापित भगवान के विग्रह व उस पर लगे मुकुट सैकड़ों वर्ष पुराने हैं। उन्होंने मौके पर पुजारी व अन्य शिष्यों को बुलाकर मुकुट के बारे में पूछताछ की लेकिन वह कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ अयोध्या राजेश राय, थाना रामजन्मभूमि प्रभारी राहुल कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। सीओ ने बताया कि मंदिर में रहने वाले भक्तों, पुजारी समेत कार्य करने वाले मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी महंत द्वारा कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं अयोध्या के यलो जोन में स्थित मंदिर में चोरी की इस घटना ने पुलिस पर सवालिया निशान लगाया है। इस क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed