{"_id":"587ba9454f1c1b5b03efe3dc","slug":"the-school-will-open-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे स्कूल
फैजाबाद
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद-गुप्तारघाट स्थित कंपनी गार्डेन में गुनगुनी धूप में झूले का आनंद उठाते बच्चे ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड के कारण एक पखवारे से कक्षा आठ तक के बंद चल रहे स्कूल सोमवार को खुलेंगे। मकर संक्रांति के दिन से ही पहले जैसी गलन भरी ठंड नहीं रही। गौरतलब है कि स्कूलों के खुलने और बंद होने का समयावधि पहले ही जैसी रहेगी। स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और अपराह्न तीन बजे बंद होगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से स्कूल खुलेगा और समयावधि पहले ही जैसा रहेगी।
पिछले पांच दिनों की तरह रविवार की सुबह सूरज निकला, चटख धूप हुई, पारा चढ़ा तो भी लोगों को ठंड-गलन से राहत नहीं मिली। डेढ़ किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से सुबह चली पछुआ और बाद में पुरवा हुई हवा से धूप का ताप भी राहत नहीं पहुंचा सका।
देहात में जनजीवन और भी बेहाल रहा। ठंड और गलन का असर रोडवेज व निजी यातायात सेवाओं पर तो नहीं दिखा, लेकिन ट्रेनें इससे अभी भी नहीं उबर सकी हैं। मैदान में गलन बढ़ जाने से सभी कांपते रहे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल की बर्फबारी से बढ़ी ठंड-गलन को पछुआ हवा मैदान में ढकेल रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार से ठंड-गलन से कुछ राहत मिलने की बात कही थी। उसका पूर्वानुमान सही निकला। हवा का रुख बदला, गति धीमी हुई, चटख धूप निकली, तापमान भी बढ़ा, लेकिन ठंड-गलन से कोई राहत नहीं मिली।
इसकी वजह से आम लोगों के साथ ही बेजुबान भी परेशान रहे व धूप सेंकते नजर आये। मौसम विभाग का कहना था कि आर्द्रता घटकर 88 और 38 फीसदी हो जाने पर भी किसी को राहत नहीं मिली। सुबह का अधिकतम तापमान भले ही सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक 23 दर्ज हुआ हो, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम चार दर्ज हुआ है।
सोमवार को सुबह धुंध रह सकती है। धूप होने से तापमान बढने तथा ठंड-गलन से और राहत की उम्मीद है। उधर चटख धूप के बावजूद ट्रेनें समय की पटरी पर नहीं चढ़ सकीं। शनिवार शाम की अप पटना-कोटा रविवार को दोपहर तक नहीं पहुंच सकी थी।
इसके 19 घंटे बाद फैजाबाद आने की उम्मीद थी। जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस छह घंटा, डाउन कैफियात पांच घंटे, मुंबई-फैजाबाद साकेत एक्सप्रेस व डाउन अमृतसर- जयनगर एक्सप्रेस टे्रनें चार-चार घंटे तथा डाउन पटना इंदौर टे्रन दो घंटे की देरी से गुजरीं।