फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The rupee was little dispute

छोटे नोटों को लेकर खूब हुई तकरार

Wed, 09 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 09 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The rupee was little dispute
देश में 1000 व 500 के नोट अचानक बंद करने के फरमान के बाद पहले दिन लोगों को काफी परेशानी हुई। सबसे अधिक सांसत फुटकर न होने से पेट्रोल पंप व मेडिकल स्टोर पर लोगों ने झेली। रौनाही टोल प्लाजा पर भी बंद हुए नोट नहीं लिए जाने से कई बार तकरार और गालीगलौैज की नौबत आई।
विज्ञापन


इससे वाहनों की कतारें लगीं रहीं। हालात विस्फोटक न हो इसके मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर लोगों को समझा-बुझाकर यातायात बहाल कराया गया। इधर कार्तिक मेला में रामनगरी आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए भी हजार व पांच सौ के नोट परेशानी का सबब बने रहे। इस सबके बावजूद लोग सरकार के कदम को सराहते दिखे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात देश के नाम संबोधन में एक हजार व पांच सौ के भारतीय नोट को आधी रात से बंद करने का ऐलान किया, तभी से जिलेभर में लोगों की नींद हराम है। जिलेभर में पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर जहां पांच सौ व हजार की पुरानी नोट 72 घंटे तक चलने का आदेश है, वहां फुटकर की समस्या से लोगों की तू-तू मैं-मैं होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रौनाही टोल प्लाजा पर पांच सौ व हजार का नोट न लेने को लेकर सुबह से ही तकरार शुरू हुई। दोपहर होते-होते स्थिति विस्फोटक हो गई। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। टोल कर्मी बंद हुई नोट लेने को तैयार नहीं थे। गालीगलौज, धमकी के बाद पुलिस तैनात करनी पड़ी। कई वाहनों को बगैर टोल के छोड़ना पड़ा।


प्रबंधक आशीष का कहना है कि दिक्कतें हो रही हैं, लोग टैक्स देने के लिए हजार व पांच सौ की नोट देते हैं, जिसे हम ले नहीं सकते। इधर, कार्तिक मेला में भी दूरदराज से रामनगरी आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए हजार व पांच सौ का नोट परेशानी का सबब बना रहा। तमाम श्रद्धालु हाथ में नोट लिए चाय-नाश्ता व निजी बसों के भाड़ा को लेकर परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed